राखी के मौके पर देशभर में बिका 12 हजार करोड़ का सोना, जानिए सबसे ज्यादा किस की डिमांड रही

0
107

न्यूज़लिंक हिंदी। रक्षाबंधन के त्यौहार को देश भर में व्यापारियों ने राखी का त्यौहार बड़े उत्साह से मनाया गया। इस साल राखी के मौके पर हुई बिक्री पिछले सालों के मुक़ाबले रिकॉर्ड स्तर पर रही जिससे त्यौहार मनाने की ऊर्जा दुगनी हो गई।

पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी चीन से न तो राखियां ख़रीदी गई न ही राखियों का सामान भी आयात हुआ। देश भर में लोगों ने जमकर मेड इन इंडिया राखियां खरीदी हैं। वहीं, बात करें अगर रक्षाबंधन के मौके पर सोने की बिक्री की तो इस मौके पर देश भर में करोड़ों का सोना भी बिका है।

रक्षाबंधन के मौके पर सर्राफा कारोबारियों की बात करें तो इस मौके पर करोड़ों एक सोना बिका है। सोना-चांदी में आयात शुल्क घटने से रक्षाबंधन पर्व पर बाजार में धन की बारिश की उम्मीद पहले से थी।

जिसको लेकर उन्होंने पहले से ही तैयारियां कर रखीं थी, इधर आयात शुल्क घटने से सोने-चांदी कीमत कम हुईं थी। हालांकि धीरे-धीरे उनकी कीमत में तेजी आई। वजूद इसके रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा 10 ग्राम नहीं बल्कि 7 ग्राम का सोना सबसे ज्यादा बिका है।

पिछले साल सबसे ज्यादा 3-4 ग्राम का गोल्ड का आइटम सबसे ज्यादा बिका है। सोमवार को सोना 72500 प्रति 10 ग्राम और चांदी 84 हजार रुपये प्रति किलो जा पहुंची। सर्राफा कारोबारियों की मानें तो कीमत कम होने के दौरान से ही महिला खरीदारों की भीड़ देखने को भी मिली थी।

जिसको देखते हुए कई सराफा कारोबारियों ने खरीद के हिसाब से ग्राहकों को उपहार भी दिए। सबसे अधिक चांदी की राखियों की बिक्री देखने को मिली।
कैट के महामंत्री तथा चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल का कहना है पिछले कुछ दिनों में राखियों की मांग में बहुत ही भारी वृद्धि हुई है। उसी को देखते हुए अनुमान है कि इस वर्ष 12 हज़ार करोड़ रुपये का व्यापार होने की पूरी उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here