न्यूज़लिंक हिंदी। बीते कई दिनों से घने कोहरे के कारण कई हवाई यात्राओं पर प्रभाव पड़ रहा है। न सिर्फ हवाई उड़ानें बल्कि ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को भी काफी परेशानी हो रही है। घने कोहरे और बेहद कम विजिबिलिटी की वजह से उड़ानें कई घंटों की देरी से चल रहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर बिताने पड़ रहे हैं। इसी बीच कल देर शाम मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो वारयल हुआ जिसमें एक तरफ इंडिगो का एक प्लेन खड़ा है और नीचे टरमैक पर सभी यात्री जमीन पर बैठे हैं।
यहां यात्रियों को खाना दिया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल आधी रात को मंत्रालय के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसके बाद आज MoCA के ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
ये भी पढ़े: बांग्लादेश चला मालदीव की राह, देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी BNP ने शुरू किया ‘इंडिया आउट’ कैंपेन
इस वजह से भेजा गया है नोटिस
बीसीएस की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि 6ई 2195 विमान रविवार (14 जनवरी) को रात 23:21 बजे डायवर्जन की वजह से मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा। इंडिगो ने सुरक्षा जांच की प्रक्रिया का पालन किए बिना 15 जनवरी को यात्रियों को फ्लाइट से एप्रन पर उतरने की अनुमति दे दी। इस दौरान काफी देर तक यात्री रनवे पर बैठे दिखे। काफी देर बाद उन्हें फ्लाइट नंबर 6E 2091 में बैठाया गया। यही नहीं एयरक्राफ्ट ऑपरेटर ने बीसीएएस को इस घटना की सूचना नहीं दी, जो विमान (सुरक्षा) नियम 2023 के नियम 51 का उल्लंघन है। मुंबई के एएसजी को भी स्थिति के बारे में पहले से आगाह नहीं किया गया था।
नेटिस में क्या कहा गया है?
नोटिस में कहा गया है कि इंडिगो और एमआईएएल दोनों ही स्थिति का अनुमान लगाने और हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए उचित सुविधा व्यवस्था करने में सक्रिय नहीं थे। विमान को एक रिमोट बे सी-33 अलॉट किया गया था। इसके अलावा यात्रियों और आराम करने के लिए टर्मिनल पर वेटिंग रूम और जलपान जैसी बुनियादी सुविधाएं भी ढंग से नहीं जद गईं, जिसने यात्रियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया। यह पूरी तरह से एयरपोर्ट की गलती है और उन्हें इसका जवाब भी जल्द से जल्द देना होगा।
तय समय में जवाब न देने पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट से इस मामले में मंगलवार रात (16 जनवरी) तक जवाब मांगा है। यदि दोनों ही तय समय में जवाब नहीं देते हैं तो इन पर आर्थिक दंड समेत कई और कार्रवाई की जा सकती है।

