पीएम मोदी ने Congress पर जमकर बोला हमला, कहा- सत्ता के लिए लोकतंत्र का गला घोंटा…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के बजट सत्र की शुरुआत में अभिभाषण दिया था, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

0
331

न्यूज़लिंक हिंदी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के बजट सत्र की शुरुआत में अभिभाषण दिया था, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए लोकतंत्र का गला घोंटा और लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकारों को बर्खास्त किया।

‘ कांग्रेस ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया’
कांग्रेस पर अपने हमले तेज करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिस कांग्रेस ने सत्ता के लालच में लोकतंत्र का गला घोंट दिया था। जिसने लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर आई सरकारों को बर्खास्त कर दिया था, जिस कांग्रेस ने देश की संविधान और लोकतंत्र की मर्यादा को जेल के सलाखों में बंद कर दिया था। जिसने अखबारों पर ताला लगाने की कोशिश की थी। जिस कांग्रेस को देश को तोड़ने के नरेटिव गढ़ने का शौक पैदा हुआ था। अब उत्तर और दक्षिण को तोड़ने के लिए बयान दिए जा रहे हैं।”

ये भी पढ़े : Delhi: संसद के बाद अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, फर्जी दस्तावेज के सहारे घुसा युवक, पूछताछ जारी

‘कांग्रेस लोकतंत्र पर प्रवचन दे रही है’
PM मोदी ने कहा, “ये कांग्रेस हमें लोकतंत्र पर प्रवचन दे रही है। आप भाषा के नाम पर देश को बांटने की कोशिश कर रही है। जिसने नॉर्थ ईस्ट को हमला, हिंसा में ढकेल दिया। जिसने नक्सलवाद के लिए देश के लिए चुनौती बनाकर छोड़ दिया। देश की जमीन दुश्मनों के हवाले कर दी। देश की सेना का आधुनिकीकरण रोक दिया। आज हमें राष्ट्रीय सुरक्षा पर भाषण दे रहे हैं। जिसने आजादी के बाद से ही कंफ्यूज रही।”

ये भी पढ़े : Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

‘हमने 10 सालों में देश को पांचवें नंबर पर लाया’
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस 10 साल में 11वें नंबर पर देश को लेकर आ पाई। हम 10 साल में 5 नंबर लेकर आए। ये कांग्रेस हमें आर्थिक नीतियों पर भाषण सुना रही है। जिसने सामान्य वर्ग के गरीबों को कभी आरक्षण नहीं दिया। जिसने बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया, जिसने देश की सड़कों, गली-चौराहों पर अपने ही परिवार के नामों पर रख दिए, वो हमें सामाजिक न्याय पर भाषण दे रहे हैं। जिस कांग्रेस के अपने नेता की कोई गारंटी नहीं है, अपनी नीति की कोई गारंटी नहीं। वो मोदी की गांरटी पर सवाल उठा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here