न्यूज़लिंक हिंदी। पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले शुरू किया पीएम मोदी ने 11 दिन का अनुष्ठान,ऑडियो की शुरुआत राम-राम शब्द से की। उन्होंने आगे कहा कि जीवन के कुछ पल ईश्वरीय आशीर्वाद की वजह से यर्थाथ में बदलते है। आज हम सभी भारतीयों और देशभर में फैले रामभक्तों के लिए सुनहरा अवसर है।
पूरे देश में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तमाम तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, इस समारोह के लिए केवल 10 दिन ही शेष हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने आज एक ऑडियो संदेश जारी किया है।
सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए पीएम ने लिखा कि अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 11 दिन शेष हैं। उन्होंने लिखा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं इस पुण्य अवसर का गवाह बन रहा हूं। प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान, सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है।
इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं। मैं आप सभी जनता-जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। इस समय, अपनी भावनाओं को शब्दों में कह पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैंने अपनी तरफ से एक प्रयास किया है।
पीएम मोदी ने ऑडियो की शुरुआत राम-राम शब्द से की, उन्होंने आगे कहा कि जीवन के कुछ पल ईश्वरीय आशीर्वाद की वजह से यर्थाथ में बदलते हैं। आज हम सभी भारतीयों और देशभर में फैले रामभक्तों के लिए सुनहरा अवसर है।
चारों तरफ श्रीराम की भक्ति का अद्भुत वातावरण छाया है,चारों दिशाओं में राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है। राम भजनों की अद्भुत सौन्दर्य माधुरी है। सभी लोगों को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 11 दिन ही शेष बचे हैं।

