पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला बोले-‘ये वही कांग्रेस है जिसको लगता था राम मंदिर नहीं बनेगा

पीएम मोदी ने कहा, कल वो जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा की धरती पर जा रहे है. उन्होंने कहा, हमने अपनी सरकार के खजाने गरीबों के लिए खोल दिये. कांग्रेस का पंजा लूटना जानता है।

0
272

न्यूज़लिंक हिंदी। मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीट पर चुनाव आगामी 17 नवंबर को होना है। चुनाव को लेकर वोटिंग 17 नवंबर को होनी है। मध्य प्रदेश के बैतूल में पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘ये वही कांग्रेस है जिसको लगता था राम मंदिर नहीं बनेगा, अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण पूरा होने की कगार पर है। हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं.’

पीएम मोदी ने कहा, कल वो जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा की धरती पर जा रहे है. उन्होंने कहा, हमने अपनी सरकार के खजाने गरीबों के लिए खोल दिये. कांग्रेस का पंजा लूटना जानता है। कल आदिवासी गौरव दिवस पर बीजेपी 24 हजार करोड़ रुपये की बड़ी योजना शुरू करने जा रही है. आज हमें पूरे एमपी से रिपोर्ट मिल रही है कि कांग्रेस ने हार मान ली है।

ये भी पढ़ें : संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कनाडा को दिखाया आइना कहा- ‘भारत की कनाडा को सलाह है कि वह…

आगे उन्होंने कहा, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में उनके सामने हार मान ली है। कांग्रेस ने मान लिया है कि मोदी की गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठे वादे एक पल भी नहीं टिक सकते। मोदी की गारंटी का मतलब है, गारंटी पूरा होने की गारंटी। जैसे-जैसे 17 नवंबर की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे कांग्रेस के नेताओं के दांवों की पोल खुलती जा रही है. आज हमें पूरे MP से रिपोर्ट मिल रही है कि कांग्रेस ने हार मानकर खुद को भाग्य भरोसे छोड़ दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here