PM Modi के Garba Song ने Akshay Kumar की बढ़ाई चिंता, बोले ‘सर अब हम कहां जाएं’…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 15 अक्तूबर 2023 को 'माडी' नाम के एक नए गरबा सॉन्ग को जारी किया है जो कि इस समय सोशल मीडिया पर लोगों के बीच खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस गाने को दिव्य कुमार ने गाया है और मीत ब्रदर्स ने इसे कंपोज किया है।

0
184

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 15 अक्तूबर 2023 को ‘माडी’ नाम के एक नए गरबा सॉन्ग को जारी किया है जो कि इस समय सोशल मीडिया पर लोगों के बीच खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस गाने को दिव्य कुमार ने गाया है और मीत ब्रदर्स ने इसे कंपोज किया है। सबसे बड़ी बात ये है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस गरबा गीत के बोल लिखे हैं। पीएम मोदी ने इस गाने के जरिए लोगों को नवरात्रि जैसे शुभ अवसर की बधाई दी और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक मजेदार नोट के साथ पीएम मोदी के इस गाने पर अपना रिएक्शन दिया है।

अक्षय का रिएक्शन
अब अक्षय कुमार ने मजेदार अंदाज़ में इस पर रिएक्ट किया है। आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी का ये गाना गुजराती में है। ‘गरबो’ के बाद ‘माडी’ इस साल नवरात्रि के लिए लिखा गया उनका दूसरा गाना है। वहीं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पीएम मोदी के इस नए गाने को अपने ट्विट्र (एक्स) हैंडल पर रीपोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है- ‘ये अमेजिंग है नरेंद्र मोदी जी! सर अब आप हमारे फील्ड में भी… हम कहां जाएं? आपको और सभी को शुभ नवरात्रि।’ अब उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी लोग एक्टर के इस ट्वीट को रीट्वीट कर मज़े लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बात अगर इस गाने की करें तो ये भी जमकर ट्रेंड कर रहा है। अबतक न जाने कितने देशवासी इस गाने को सुन चुके हैं और वीडियो को एन्जॉय करते हुए नज़र आ रहे हैं।

ये भी पढ़े : UP ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को दहलाना चाहते थे जेएमबी के आतंकी

पीएम मोदी ने लोगों को दी नवरात्रि का बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल (एक्स) पर अपना नया गाना शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था-जैसा कि शुभ नवरात्रि हमारे सामने आ रही है, मुझे पिछले सप्ताह के दौरान मेरे द्वारा लिखे गए एक गरबा गाने को शेयर करते हुए खुशी हो रही है। उत्सव की लय को सभी को गले लगाने दें! मैं इस गरबा को आवाज और संगीत देने के लिए मीत ब्रदर्स, दिव्य कुमार को धन्यवाद देता हूं।

ये भी पढ़े : गाजा में कई दिनों से पीने के पानी को तरसे लोग, बोले- ऐसा लग रहा है कि मेरी मानवता ही खत्म हो रही है’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here