UP Weather News: आज तेजी से ली मौसम ने करवट, गरज चमक के साथ चली तेज हवाएं, बारिश का अंदेशा

सर्दी बस दस्तक देने ही वाली है। इसी के साथ मौसम में भी तेजी से बदलाव देखा जा रहा है, सर्दी की दस्तक देने के साथ मौसम में सोमवार को बारिश का अंदेशा भी है। जहां रविवार को दिन में गर्मी हो रही थी। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार के दिन बारिश होने की संभावना जताई गई है।

0
419

न्यूज़लिंक हिंदी। सर्दी बस दस्तक देने ही वाली है। इसी के साथ मौसम में भी तेजी से बदलाव देखा जा रहा है, सर्दी की दस्तक देने के साथ मौसम में सोमवार को बारिश का अंदेशा भी है। जहां रविवार को दिन में गर्मी हो रही थी। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार के दिन बारिश होने की संभावना जताई गई है। देखने वाली बात है कि रविवार को गर्मी का एहसास हो रहा था लेकिन मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के लगभग 50 जिलों में सोमवार और मंगलवार को गरज चमक सिलसिला चलेगा और बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश पड़ने की भी संभावना भी जाताई गई है।

अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान
मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पाकिस्तान से होकर आने वाला पश्चिमी विक्षोभ रविवार को सक्रिय हो चुका है। इसके चलते प्रदेश भर के ज्यादातर हिस्सों में गरज और चमक के साथ हल्की-फुल्की बारिश अगले दो दिनों तक हो सकती है। बुधवार से मौसम एक बार फिर साफ रह सकता है। हालांकि तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़े : PM Modi के Garba Song ने Akshay Kumar की बढ़ाई चिंता, बोले ‘सर अब हम कहां जाएं’…

बुधवार के दिन धूप निकलेगी
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में सोमवार व मंगलवार को बारिश पड़ने के आसार हैं. दिन और रात के टेंप्रेचर में थोड़ी कमी दर्ज की जाएगी. आगरा के साथ ही पश्चिमी उप्र के कई और जिलों में बारिश हो सकती है. दिन और रात के टेंप्रेचर में कमी आएगी और बुधवार के दिन धूप निकलेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here