Pongal 2024: ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत का भाव है पोंगल का त्योहार’, केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के घर पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पोंगल उत्सव के मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने पोंगल उत्सव के विधि-विधानों में हिस्सा भी लिया।

0
235

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पोंगल उत्सव के मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने पोंगल उत्सव के विधि-विधानों में हिस्सा भी लिया। पीएम मोदी के साथ तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं।

ये भी पढ़े: खत्म हुआ 12 साल का इंतजार, सहायक शिक्षकों के 12091 पदों पर काउंसलिंग करवाए सरकार… इलाहाबाद HC का आदेश

इससे पहले, पीएम मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति और माघ बिहू उत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, ‘देश ने कल लोहड़ी का त्योहार मनाया। कुछ लोग आज मकर संक्रांति मना रहे हैं और कुछ लोग कल मनाएंगे, माघ बिहू भी आ रहा है, मैं देशवासियों को इन त्योहारों की शुभकामनाएं देता हूं।’

ये भी पढ़े: Mathura: ब्रज में रामकाज को चहुंओर बिखरा राष्ट्रीय पर्व सा उल्लास , 22 जनवरी को घोषित किया गया है सार्वजनिक अवकाश  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here