Poonam Pandey Death: मॉडल बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में हुआ निधन, यूपी के कानपुर में ली आखिरी सांस

बोल्ड एक्ट्रेस और 32 साल की उम्र में पूनम पांडे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया गया, जिसमें उनके निधन की पुष्टि की गई।

0
398

न्यूज़लिंक हिंदी। बोल्ड एक्ट्रेस और 32 साल की उम्र में पूनम पांडे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया गया, जिसमें उनके निधन की पुष्टि की गई। पूनम पांडे के मैनेजर ने भी उनके न‍िधन की पुष्‍ट‍ि की है क‍ि वह सर्वाइकल कैंसर से पीड़‍ित थीं। उनकी मौत की खबर से मॉडलिंग और फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है। अपने वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट और विवादास्पद बयानों के लिए लोकप्रिय रही हैं। फैंस के साथ इंडस्ट्री के सितारे के लिए भी यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

ये भी पढ़े: UP Budget Session 2024: बजट सत्र के दौरान जमकर हंगामा, सदन में लगे वापस जाओ के नारे, राज्यपाल बोलीं- मैं जाने वाली नहीं…

पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पर मौत की न्यूज की गई है शेयर
पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, “यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। उनके कॉन्टेक्ट में आने वाला हर इंसान उनसे प्यार से मिला। दुःख की इस घड़ी में, हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करेंगे। हम उन्हें हमारे द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए प्रेमपूर्वक याद करेंगे।”

पोस्ट में आगे लिखा गया है, ‘दुख की इस घड़ी में, हम प्राइवेसी का अनुरोध करेंगे, जबकि हमने जो कुछ भी साझा किया है उसके लिए हम उसे प्यार से याद करते हैं।’ इस पोस्ट से साफ हो गया है कि एक्ट्रेस कैंसर से जूझ रही थीं। एक्ट्रेस की टीम का दावा है कि वो लंबे वक्त से इससे लड़ रही थीं।

ये भी पढ़े: Jharkhand Politics : झारखंड के नए सीएम बनने जा रहे चंपई सोरेन, राजभवन में लगीं तीन कुर्सियां, थोड़ी देर में लेंगे शपथ

यूपी के कानपुर में हुई एक्ट्रेस की मौत
उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली थीं और इस दुखद घटना के दौरान वो अपने घर पर ही मौजूद थीं। यानी उनकी मौत यूपी के कानपुर में ही हुई है। एक्ट्रेस की मौत की वजह भी सामने आ गई है। पूनम पांडे की मौत की खबर की पुष्टि उनकी पीआर टीम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here