न्यूज़लिंक हिंदी। पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, गणेश चतुर्थी का यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाएगा।
इस साल ये तिथि स्थापना 7 सितंबर को पड़ रही है, इस दिन भक्त लोग अपने घरों और पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना करेंगे और 11 दिनों तक बड़े ही विधि-विधान से भगवान की पूजा अर्चना भी की जाएगी। 11 दिनों के भगवान गणेश की प्रतिमा का धूमधाम के साथ विसर्जन भी किया जाएगा।
भगवान गणेश का अवतरण भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को हुआ था, इसलिए भक्तगण हर साल इस तिथि को गणेश जी प्रतिमा को स्थापित कर पूजा अर्चना करते हैं। इस दिन गणेश की स्थापना दोपहर के समय की जाती है। मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाकर उसे स्थापित भी करते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार , पुरोहित पंडित संजय ने बताया कि इस बार विशिष्ट मुहूर्त के साथ गणेश की स्थापना होगी,रवि योग सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अभिजीत मुहूर्त में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना पूर्ण तरह से की जाएगी।

