प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे गुजरात, वडोदरा में रोड शो भी किया

0
142

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो दिवसीय यात्रा पर गुजरात पहुंचने के बाद सोमवार की सुबह वडोदरा में रोड शो भी किया।

और फिर एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रधानमंत्री दाहोद, भुज एवं गांधीनगर में सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और 82,950 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

साथ ही मोदी का सोमवार को सुबह करीब 10 बजे वडोदरा हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत भी किया गया और उन्होंने वायुसेना स्टेशन तक एक किलोमीटर का रोड शो भी किया गया।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर उन्हें बधाई देने के लिए रोडशो के दौरान मार्ग के दोनों ओर लोग खड़े थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here