BreakingFresh Storiesअन्यNewslink Hindi स्पेसएक्स का सबसे विशाल रॉकेट की ताज़ा परीक्षण उड़ान फिर से हुई विफल By Ashma Begum - May 28, 2025 0 184 FacebookTwitterPinterestWhatsApp स्पेसएक्स के विशालकाय स्टारशिप रॉकेट की ताज़ा परीक्षण उड़ान फिर से हुई विफल, साथ ही यह अंतरिक्ष यान अब तक का सबसे बड़ा औप शक्तिशाली रॉकेट था। और इसे मंगल ग्रह पर कॉलोनी स्थापित करने की एलन मस्क की महत्वाकांक्षाओं के लिए अहम भी बताया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, स्टारशिप की यह 9वीं परीक्षण उड़ान थी। और ये मानव रहित रॉकेट टेक्सस से सफलतापूर्वक ही लॉन्च हुआ था। और फिर लॉन्च के कुछ देर बाद ही कक्षा में कुछ समस्या आ गई और रॉकेट पृथ्वी के वायुमंडल में अपनी योजनाबद्ध वापसी से पहले ही अनियंत्रित भी हो गया। सूत्रों के अनुसार, अंतरिक्ष यान तेज़ी से विखंडित हो गया और हिंद महासागर में गिरने से पहले ही टूट कर बिखर भी गया। और फिर एक्स पर एक पोस्ट में कंपनी ने कहा कि इस परीक्षण से उसे स्टारशिप की विश्वसनीयता में सुधार करने में पूर्ण मदद भी मिलेगी।