न्यूज़लिंक हिंदी। भारत एक तेजी से बढ़ता हुआ विकासशील देश है। विकसित देश बनने की दौड़ में भारत सबसे आगे निकल चुका है। जल्द ही भारतीय इकोनॉमी भी पांच ट्रिलियन डॉलर को छू जाएगी और हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। विकसित देश बनने का लक्ष्य कैसे हासिल करना है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को Viksit Bharat @2047 योजना को लांच करने वाले हैं। इसके तहत आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर भारत को विकसित देश बनाया जाना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ‘विकसित भारत@2047: वॉयस ऑफ यूथ’ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से रविवार को जारी एक बयान के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान मोदी देशभर के राजभवनों में आयोजित कार्यशालाओं में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, संस्थानों के प्रमुखों और संकाय सदस्यों को भी संबोधित करेंगे, जो पहल की शुरुआत का प्रतीक होगा।
ये भी पढ़े : VEDIO: कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ महापौर प्रमिला पांडे ने भी आजमाएं हाथ, मैदान में खेली कबड्डी
पीएमओ ने कहा कि मोदी का दृष्टिकोण देश के लिए राष्ट्रीय योजनाओं के निर्माण और प्राथमिकताओं तथा लक्ष्यों को तय करने में युवा पीढ़ी को सक्रिय रूप से शामिल करना है। बयान में कहा गया है, “इस दृष्टिकोण के अनुरूप, ‘विकसित भारत @2047: वॉइस ऑफ यूथ’ पहल देश के युवाओं को विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण में विचारों का योगदान करने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।”
ये भी पढ़े : विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए CM, विधायक दल की बैठक में बनी सहमति
बयान में कहा गया है कि कार्यशालाएं 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए युवाओं की राय जानने की प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होंगी।

