न्यूज़लिंक हिंदी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय मध्यप्रदेश में है। आज यानि की मंगलवार को उनका काफिला राघौगढ़ से चलकर शाजापुर पहुंचा। इस यात्रा में उनके साथ एमपी के पूर्व सीएम दिग्विज्य सिंह, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मौजूद रहे। यहां उन्होंने रोड शो किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि पीएम चाहते हैं कि आप मोबाइल देखो, जय श्री राम बोलो और भूखे मर जाओ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जातिवाद और धर्मवाद को बढ़ावा देते हुए आपस में लड़वा रहे हैं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह 11 बजे शाजापुर जिला मुख्यालय पहुंची। राहुल गांधी के रोड शो के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने अपने कार्यकर्ताओं का ही अभिवादन स्वीकार नहीं किया। इस दौरान कई घंटे पहले ही प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से शहरी हाईवे पर लोगों की आवाजाही बंद कर दी थी। इससे राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर पुलिस से बहस भी हुई। कई स्थानीय कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें भी रोक दिया गया।
शाजापुर शहर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत में ही भाजपा के कुछ कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर पहुंचे थे। उन्होंने राहुल गांधी का स्वागत मोदी-मोदी नारे लगाकर किया। इसे सुनकर राहुल गांधी खुद गाड़ी से उतरे। भाजपा कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के हाथ में आलू भी दिए। उनसे कहा कि आलू से सोना बना दीजिए।
ये भी पढ़े : Kerala: परिवार के पांच सदस्य किराए के घर में पाए गए मृत, फांसी पर लटकी मिली एक की लाश, जाने पूरा मामला
राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा भाषा को भाषा से लड़ाती है। धर्म को धर्म से लड़ाती है। जाति को जाति से लड़ाती है। इसके खिलाफ हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को बेरोजगार बना दिया है और वह दिनभर रील्स देखते रहते हैं। सारा रोजगार तो चीन के युवाओं को मिल रहा है। इन युवाओं को न्याय दिलाने के लिए ही यात्रा निकाल रहा हूं।

