Rajasthan Budget 2024 : भजनलाल सरकार का पहला अंतरिम बजट पेश , 70 हजार नई नौकरियों की घोषणा, लैंड टैक्स खत्म

राजस्थान की भजनलाल सरकार का पहला अंतरिम बजट आज यानी गुरुवार को वित्त मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में पेश किया। इस बजट में युवाओं के लिए 70 हजार नई नौकरियों की घोषणा की गई है।

0
351

न्यूज़लिंक हिंदी। राजस्थान की भजनलाल सरकार का पहला अंतरिम बजट आज यानी गुरुवार को वित्त मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में पेश किया। इस बजट में युवाओं के लिए 70 हजार नई नौकरियों की घोषणा की गई है। जबकि पीएम मातृ वंदन योजना के तहत पहले प्रसव पर मिलने वाली राशि को 5 हजार से बढ़ाकर 6500 रुपये किया गया है।

वहीं, लैंड टैक्स को खत्म करने की घोषणा भी बजट में की गई है। इसके साथ ही लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश की पांच लाख महिलाओं की आय एक लाख रुपये से अधिक सालाना किया जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर पशुपालकों को एक लाख रुपये के गोपालक क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे। पहले साल में पांच लाख पशुपालकों को इसका फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़े : हरदा अग्निकांड के विरोध में विधायक राम कृष्ण दोगने सुतली बम की माला पहनकर पहुंचे विधानसभा

50 युवाओं को ओलिंपिक भेजना का लक्ष्य
विधानसंहा में घोषणा की गई कि प्रदेश के 50 युवाओं को ओलिंपिक के लिए ट्रेंड किया जाएगा। ओलिंपिक में भाग लेने के लिए प्रदेश के लिए मिशन ओलंपिक 2028 की घोषणा की गई है। इसमें 50 युवाओं का ओलिंपिक में चयन के लिए ट्रेंड किया जाएगा। इसके लिए जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा। बालिकाओं के लिए 25-25 करोड़ की लागत से स्पोर्टस सेंटर खुलेंगे।

शिक्षा और रोजगार की अहम घोषणाएं
हर जिले में रोजगार मेले और स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम लगाए जाएंगे। आरपीएससी और कर्मचारी चयन बोर्ड का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी किया जाएगा। करीब 20 हजार युवाओं को गाइड हॉस्पिटैलिटी की ट्रेनिंग दी जाएगी। अल्प आय वर्ग, सीमांत किसानों के बच्चों को केजी से पीजी तक फ्री शिक्षा मिलेगी। पहली से आठवीं के सभी छात्र और 9 से 12वीं तक की छात्राओं को 1000 रुपये मिलेंगे। इससे 70 लाख बच्चों को फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़े : पावर कॉरपोरेशन में पदोन्नति के पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी, कर्मचारियों ने जताया विरोध

बजट में किसानों के लिए अहम घोषणाएं
2000 करोड़ का कृषि क्षेत्र के लिए राजस्थान एग्रीकल्चर कोष बनेगा। 20 हजार फार्म पौंड, 5000 किसनों के लिए वर्मी कम्पोस्ट, फूडपार्क और हॉर्टिकलल्चर हब बनेंगे। 500 कस्टमर हायरिंग सेंटर बनेंगे। किसानों को मिलेट्स के मुफ्त बीज किट दिए जांएगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here