हरदा अग्निकांड के विरोध में विधायक राम कृष्ण दोगने सुतली बम की माला पहनकर पहुंचे विधानसभा

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड के विरोध में हरदा के कांग्रेस विधायक राम कृष्ण दोगने सुतली बम की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि हरदा जिला बारूद के ढेर पर बैठा है।

0
277

न्यूज़लिंक हिंदी। हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड के विरोध में हरदा के कांग्रेस विधायक राम कृष्ण दोगने सुतली बम की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि हरदा जिला बारूद के ढेर पर बैठा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एसपी को हटाया गया। सभी अधिकारियों पर कार्रवाई होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि हरदा की जिस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है, वह पूर्व मंत्री कमल पटेल के संरक्षण में चल रही थी।

ये भी पढ़े : वाराणसी: अपराध बढ़ रहा और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी के पास नहीं- अखिलेश यादव

दोगने के आरोपी पर पलटवार करते हुए राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि कांग्रेस विधायक के आरोपों का जवाब पहले ही कमल पटेल दे चुके हैं। इस फैक्ट्री को कांग्रेस विधायक दोगने का संरक्षण प्राप्त था। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस वैसे ही बम की माला पहनकर घूम रही है। कांग्रेस बम व आतंकवाद की जड़ है। अब कांग्रेस तमाशा न करे। मानवीय आधार पर सरकार की कार्रवाई में सहयोग करे। बम की माला पहनना जनप्रतिनिधियों को शोभा नहीं देता।

ये भी पढ़े : पावर कॉरपोरेशन में पदोन्नति के पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी, कर्मचारियों ने जताया विरोध

नर्मदापुरम के महाराजा प्राथमिक उपभोक्ता भंडार में संचालकों द्वारा फर्जी सदस्य बने के मामले का मुद्दा भाजपा विधायक सीताशरण शर्मा ने प्रश्न कल के दौरान उठाया। उन्होंने सवाल पूछा कि इस मामले में प्रकरण दर्ज हुआ था लेकिन संचार को के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। विभाग ने भी इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया। आखिर इस मामले में विभाग कब कार्रवाई करेगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। पहले ही प्रकरण दर्ज कराया जा चुका है। एक महीने में विभागीय जांच पूरी कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here