Rajasthan News: जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे, अफरा-तफरी का माहौल

कोटा रेलवे जंक्शन के पास कल देर रात जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई यात्री डिब्बे से कूद गए।

0
321

न्यूज़लिंक हिन्दी, राजस्थान। बीते कल यानी शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। कोटा रेलवे जंक्शन के पास कल देर रात जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई यात्री डिब्बे से कूद गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के समय तेज आवाज सुनाई दी, जिससे यात्री सहम गए। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी और बचाव टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल के किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बता दे कि पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जोधपुर से भोपाल के लिए रवाना हुई थी। जिसके बाद कोटा पहुंचने पर हादसा हो गया, जिसके कारण रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को दूसरे ट्रैक पर डायवर्ट करना पड़ा। खबर है कि रेलवे ट्रैक को बहाल कर दिया गया है और ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई है।

ये भी पढ़ें : Makar Sankranti 2024: अलग-अलग नामों और तरीकों से भारत में मनाई जाती है मकर संक्राति, जानिए सबके बारे में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here