Rajasthan: ‘खूब बच्चे पैदा करो, मकान PM मोदी देंगे ‘, भजनलाल सरकार में मंत्री बाबूलाल खराड़ी का बयान

उन्होंने लोगों से अधिक बच्चे पैदा करने को कहा है। यहीं नहीं उन्होंने आश्वासन दिया है कि इससे कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें रहने के लिए छत देंगे।

0
346

न्यूज़लिंक हिंदी। राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बुधवार को बहुत ही बेतुकी सलाह दी है। उन्होंने लोगों से अधिक बच्चे पैदा करने को कहा है। यहीं नहीं उन्होंने आश्वासन दिया है कि इससे कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें रहने के लिए छत देंगे। राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र विकास मंत्री खराड़ी ने कहा कि यह पीएम मोदी का सपना है कि कोई भी भूखा और सिर पर छत के बिना नहीं सोएगा। बता दें कि खराड़ी की दो पत्नियां और 8 बच्चे हैं जिसमें 4 बेटे और 4 बेटियां है। पूरा परिवार दयपुर की कोटड़ा तहसील से करीब तीन किलोमीटर दूर निचला थला गांव में रहता है।

ये भी पढ़े : आज मराठी रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधेगी आमिर खान की बेटी, उदयपुर में ताज होटल में होगी वेडिंग

उदयपुर शहर के पास नाई गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए बाबूलाल खराड़ी ने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि कोई भी भूखा न सोए और सबके सिर पर छत हो। आप खूब बच्चे पैदा करो, प्रधानमंत्रीजी आपके घर बनाएंगे। जैसे ही खराड़ी ने यह बयान दिया, कार्यक्रम में मौजूद लोग हंसने लगे और मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि एक-दूसरे का मुंह ताकते नजर आए।

बाबूलाल खराड़ी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर पेपर लीक, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की तारीफ की। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की।

‘खूब बच्चे पैदा करो, प्रधानमंत्री देंगे घर’
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री का सपना है कि कोई भूखा न सोए, कोई बिना छत का नहीं रहे। आप तो खूब बच्चे पैदा करो, प्रधानमंत्री आपका मकान बना देंगे। फिर तकलीफ किस बात की। आप तो जानते हो कि प्रधानमंत्री देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। खराड़ी के परिवार में दो पत्नियों से चार बेटे और चार बेटियाँ हैं। उनका पूरा परिवार उदयपुर की कोटड़ा तहसील से करीब तीन किलोमीटर दूर निचला थला गांव में रहता है।

ये भी पढ़े : अखिलेश यादव की चेतावनी को ठेंगा दिखा रहे स्वामी प्रसाद मौर्य? अयोध्या गोलीकांड पर दिया बड़ा बयान

कौन हैं बाबूलाल खराड़ी?
खराड़ी ने आगे कहा कि केंद्र ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती की है और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार अब उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को 450 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। खराड़ी 2023 के विधानसभा चुनाव में झाड़ोल से चौथी बार विधायक चुने गए। 15वीं राजस्थान विधानसभा के दौरान उन्हें 2022 में सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया था। खराड़ी को हाल ही में राज्य में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here