न्यूज़लिंक हिंदी। आज शुक्रवार 10 मई और कल शनिवार 11 मई को पूरे प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना हो सकती है। बाड़मेर और जालौर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में झोंकेदार तेज हवाएं चलने और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया गया है। तेज अंधड़ और बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से अब राहत मिलेगी।
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, आज शुक्रवार और कल शनिवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तेज अंधड़, बारिश और वज्रपात की चेतावनी मुख्य रूप से जारी की गई है।
विभाग के मुताबिक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में अब बदलाव आने वाला है। इसका असर लगातार तीन दिन तक ही बना रहेगा। तीसरे दिन 12 मई रविवार को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में अंधड़ और बारिश होने की भी संभावना है। सोमवार 13 मई को मौसम फिर से साफ होने की पूर्ण उम्मीद है।
आगे ये भी पढ़ें :

