Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे पीएम मोदी, अयोध्या में उत्सव का माहौल

आखिरकार 500 साल के लंबे इंतजार के बाद वो दिन आ ही गया, जब रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं।

0
321

न्यूज़लिंक हिंदी। आखिरकार 500 साल के लंबे इंतजार के बाद वो दिन आ ही गया, जब रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। अयोध्या पहुंचने से पहले उनकी आगवानी के लिए सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहले से मौजूद थी। वहीं, प्रधानमंत्री अब अयोध्या एयरपोर्ट से मंदिर के लिए रवाना हो चुके हैं।

ये भी पढ़े: Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले राममय हुआ मुकेश अंबानी का घर, दिखी ‘जय श्री राम’ की कलाकृतियां

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान खुद प्रधानमंत्री मोदी गर्भ गृह में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री इन दिनों 11 दिनों का विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं। उन्होंने बेहद सख्त यम नियम को अपनाया है, वह फर्श पर सो रहे हैं और केवल नारियल पानी का सेवन कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामजन्मभूमि परिसर पहुंच गए हैं
नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामजन्मभूमि परिसर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़े: Bharat Jodo Nyaya Yatra: हम मंदिर जाना चाहते हैं, मैंने क्या अपराध किया- राहुल गांधी

संपूर्ण देश आस्था और भक्ति के सागर में डूबकर ‘राममय’ हो गया है : CM योगी
अयोध्‍या में सोमवार को भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में राम लला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है और संपूर्ण देश आस्था और भक्ति के सागर में डूबकर ‘राममय’ हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here