अक्टूबर तक पूरा बन जाएगा राम मंदिर, विशेष मुहूर्त पर फहराया जाएगा विजय ध्वज

0
129
अक्टूबर तक पूरा बन जाएगा राम मंदिर

अयोध्या में राम मंदिर परिसर काम अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। मंदिर के प्रथम और दूसरे तल पर सफाई का कार्य पूरा हो गया है। मंदिर में परकोटा के कुछ विशेष हिस्से को भी तैयार करने का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा मंदिर के आसपास हरियाली विकसित करने का काम किया जा रहा है। नवंबर माह में राम मंदिर परिसर में भव्य उत्सव के आयोजन की तैयारी है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में खाका तैयार कर रहा है। विशेष मुहूर्त पर राममंदिर के 201 फीट ऊंचे दंड पर विजय ध्वज फहराया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य अतिथियों का एक बार फिर राम मंदिर परिसर में जमावड़ा होगा। इसके पहले मंदिर परिसर को पूर्ण रूप से तैयार करने का कार्य तेज कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक परकोटा निर्माण, शेषावतार मंदिर और अन्य निर्माण कार्य में लगे वर्करों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है तो वहीं मंदिर के आसपास हरी घास और फूलदार पौधों को रोपित करने का कार्य किया जा रहा है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा के मुताबिक राम मंदिर परिसर में निर्माण का कार्य निर्धारित समय सीमा के तहत कार्य चल रहा है। निर्माण संस्था लक्ष्य लेकर चल रही है कि हर हाल में अक्टूबर तक इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाए। इसके लिए कार्य को निर्धारित समय के लिए बढ़ाया गया है। सभी कार्य अपने समय पूर्ण हो जाएंगे।

अमेरिका-जापान में व्यापार समझौते पर ट्रंप की घोषणा के बाद, जापान के निक्केई में मारा उछाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here