Ritu Raj Singh Death : टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का हुआ निधन, 59 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पैंक्रियाज में थी दिक्कत

ग्लैमर इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आ रही है। टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह इस दुनिया में नहीं रहे। 59 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया।

0
381

न्यूज़लिंक हिंदी। ग्लैमर इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आ रही है। टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह इस दुनिया में नहीं रहे। 59 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। उनके दोस्त अमित बहल ने एक मीडिया हाउस से उनकी मौत की पुष्टि की और बताया कि उन्हें पैंक्रियाज से जुड़ी दिक्कत भी हुई थी। रितुराज ने अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, दीया और बाती हम, हिटलर दीदी, सीआईडी, श्शश कोई है और 90 के दशक के सीरियल्स बनेगी अपनी बात और तो मोल के बोल जैसे कई टीवी शोज में काम किया है। अभिनेता के अचानक निधन की खबर सुनकर फैंस काफी शॉक हो गए हैं।

अनुपमा में आ रहे थे नजर
ऋतुराज सिंह इन दिनों टीवी के लोकप्रिय शो अनुपमा में नजर आ रहे थे। अभिनेता की अचानक निधन की खबर सुनकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। ऋतुराज ने कई और लोकप्रिय टीवी शोज में भी काम किया है, जिसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है भी शामिल है। अभिनेता के निजी जीवन की बात करें तो ऋतुराज सिंह का पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था। उनका जन्म कोटा, राजस्थान में एक सिसोदिया राजपूत परिवार में हुआ था।

ये भी पढ़े : Kisan Andolan: कल किसान करेंगे दिल्ली कूच, इंटरनेट बंद, वॉकी-टॉकी का हो रहा है इस्तेमाल

पैंक्रियाज में थी दिक्कत
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमित बहल ने बताया, हां कार्डिएक अरेस्ट से उनका निधन हो गाय। कुछ वक्त पहले वह पैंक्रियाज के इलाज के लिए अस्पताल गए थे। वहां से वापस आने के बाद घर पर थे और दिल से जुड़ी समस्या की वजह से निधन हो गया।

अस्पताल से लौटते समय हुआ निधन
अमित बहल ने बताया, ‘हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उन्हें कुछ समय से अग्नाशय के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर लौटने के दौरान कार्डियक कॉम्प्लीकेशन्स हुईं और वह गुजर गए।’ इनके पहले ‘अनुपमा’ में दोस्त की भूमिका में नजर आए नितेश पांडे का भी निधन हुआ था। उनकी उम्र 51 साल थी। उनकी भी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थी।

ये भी पढ़े :UP News: राहुल की न्याय यात्रा को लेकर BJP ने किया विरोध, एंट्री से पहले लगे ‘वापस जाओ’ के नारे

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे हैं श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर फैंस के साथ टीवी की दिग्गज हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सुलझे हुए अभिनेता को ऊपर वाले ने जल्दी बुला लिया।’दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘अनुपमा में उनका अभिनय सराहनीय रहा है। मैं उनकी वजह से ही शो देखता था। यह कोई उम्र नहीं थी जाने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here