न्यूज़लिंक हिंदी। मनोरंजन की दुनिया में सुबह से कोई न कोई हलचल लगातार मची रहती है। सैफ अली खान को मुंबई में चोट लगने की वजह से मुंबई के एक अस्पताल में ही तुरंत भर्ती करवाया गया है।
इसके अलावा दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर ने एडवांस बुकिंग में ही अच्छी कमाई ही कर ली है। हाल ही में उन्हें चोट आने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में तुरत भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ गणतंत्र दिवस के खास मौके पर सिनेमाघरों में पूर्ण रूप से रिलीज हो रही हैं।
हालांकि, रिलीज से पहले ही सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने मोटी कमाई कर ली है। मनोरंजन की दुनिया में सुबह से और क्या कुछ खास रहा,
सैफ अली खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ‘देवरा’ की शूटिंग में बिजी सैफ अली खान को तुरंत हॉस्पिटलाइज किया गया है।
एक्टर को सोमवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी सर्जरी होनी है। अस्पताल में सैफ के साथ उनकी एक्ट्रेस पत्नी करीना कपूर खान भी मौजूद हैं।
ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर का बज बना हुआ है। देशभक्ति से भरपूर फिल्म गणतंत्र दिवस पर पूर्ण रूप से रिलीज होने जा रही है। ऐसे में फैम फाइटर का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं, जो फिल्म की एडवांस बुकिंग सेल में साफ साफ दिखाई दे रहे है। फाइटर की एडवांस बुकिंग शनिवार को शुरु हुई है और मजह तीन दिनों में फिल्म ने करोड़ों की टिकट भी बेच ली है।

