एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा राम मंदिर को बनाया राजनीति का मंच

0
219

न्यूज़लिंक हिंदी। देशभर में  प्राण प्रतिष्ठा की पूर्ण रूप से धूम मची हुई है, सभी देशवासी बस राम की धुन में पूर्ण रूप से रमे हुए हैं।  पीएम मोदी ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को सम्पन्न की।

इस दौरान देश की कई हस्तियां अयोध्या पहुंची और इस अलौकिक दिन का गवाह भी बने, वहीं दूसरी ओर विपक्षी नेताओं ने इस आयोजन को लेकर पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा। एमपी के पूर्व सीएम व कांग्रेस विधायक कमलनाथ ने बीजेपी पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को राजनीतिक मंच बनाने का आरोप लगाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ही हो रहा है। वर्तमान में केन्द्र व राज्य में बीजेपी की सरकार है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन का दायित्व बीजेपी सरकार पर पूर्ण रूप से है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जिस तरह से इस कार्यक्रम को राजनीतिक स्वरूप दिया है और धर्म को राजनीतिक मंच पर लाने का प्रयास किया, वह दुर्भाग्यपूर्ण ये दुखद है।  पूर्व सीएम ने कहा कि भगवान राम हमेशा से हम सभी की आस्था का केंद्र रहे हैं और हमेशा ही रहेंगे।  इस पर राजनीति धार्मिक स्वतंत्रता और सनातनी परंपराओं के साथ खिलवाड़ कर रहे है।

कांग्रेस विधायक कमलनाथ ने कहा कि आज हम सबके अराध्य प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर मैं पुनः देशवासियों को एक बार फिर बधाई देता हूं और प्रभु राम के चरणों में नमन करते हुए देशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना भी करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here