VIDEO: 58 साल के हुए Salman Khan, भांजी आयत संग काटा केक, बर्थडे सेलिब्रेशन में इकट्ठा हुआ पूरा खान परिवार

इस मौके पर उन्हें फैमिली, फैंस और बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स से खूब बधाई मिल रही है। जो बात इस दिन को और भी खास बनाती है वह यह है कि सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा की बेटी आयत के साथ अपना बर्थडे शेयर करते हैं।

0
315

न्यूज़लिंक हिंदी। सुपरस्टार सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर को अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान हर साल अपना जन्मदिन पनवेल वाले फार्म हाउस पर सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन इस बार भाई जान ने अपना जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ बहन अर्पिता खान के घर पर सेलिब्रेट किया।

इस मौके पर उन्हें फैमिली, फैंस और बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स से खूब बधाई मिल रही है। जो बात इस दिन को और भी खास बनाती है वह यह है कि सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा की बेटी आयत के साथ अपना बर्थडे शेयर करते हैं। वहीं बीती रात सलमान खान ने अपनी भांजी, दोस्तों और फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया।

ये भी पढ़े : Covid Alert: बढ़ते मामलों के बीच सरकार का फैसला, जानें किस राज्य में कोरोना संक्रमितों के लिए होम आइसोलेशन अनिवार्य

भांजी के साथ काटा केक
सलमान खान (Salman Khan) के परिवार के लिए 27 दिसंबर बेहद खास होता है। इस दिन न सिर्फ भाईजान का जन्मदिन होता है बल्कि उनकी भांजी आयत खान का भी जन्मदिन है। ऐसे में सलमान खान ने भांजी के साथ अपने बर्थडे का केक काटा। सलमान मामू जहां 58 साल के हुए तो वहीं उनकी भांजी 4 साल की हो गई हैं। इस मौके पर एक्टर का पूरा परिवार शामिल हुआ।

कट किया थ्री-टियर केक
सलमान खान और आयत ने मिलकर थ्री-टियर केक कट किया। वीडियो में देख सकते हैं कि आसपास लोग खड़े होकर तालियां बजा रहाे हैं। वीडियो में अरबाज खान और उनके बेटे अरहान भी नजर आ रहे हैं। इस मौके पर भाईजान ने ब्लैक शर्ट और मैचिंग जैकेट में नजर आए।

ये भी पढ़े : UP News : मौसम विभाग ने 30 दिसंबर तक घने कोहरे का जारी कियाअलर्ट, वहीं जनवरी के पहले सप्ताह में ही बूंदाबांदी के आसार नज़र आएंगे

बॉबी देओल ने सलमान खान संग शेयर की तस्वीर
‘एनिमल’ एक्टर बॉबी देओल ने भी सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक तस्वीर में बॉबी देओल बर्थडे बॉय के गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में एक्टर कैमरे के लिए पोज़ देते हुए टाइगर 3 एक्टर के कंधे पर हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बॉबी देओल ने कैप्शन में लिखा, “मामू आई लव यू।”

बता दें कि सलमान खान के बर्थडे में कंपोजर साजिद, फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी और कई अन्य सेलेब्स में मौजूद रहे, जिन्होंने सलमान खान के साथ उनके बर्थडे के जश्न की तस्वीरें शेयर की हैं। इससे पहले एक्टर को उनके भाई अरबाज खान और शौरा की शादी में स्पॉट किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here