न्यूज़लिंक हिंदी। समस्तीपुर में बीते 3 जनवरी को छह साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। फिर उसके शव को ले जाकर पोखर के किनारे फेंक दिया गया था। हाल ही में इस घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपित पिता और उसके एक मददगार को गिरफ्तार किया है। गुरुवार (11 जनवरी) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एएसपी संजय कुमार पांडेय ने इसकी जानकारी दी।
ये भी पढ़े : पश्चिम बंगाल में ED का बड़ा एक्शन, ममता के मंत्री-TMC के कई नेताओं के ठिकाने पर छापेमारी
एएसपी ने बताया कि तीन जनवरी की रात महिला अपने चार बच्चों के साथ घर के अंदर सोई हुई थी। उसका पति भी उसी कमरे में खाट पर सोया था। अचानक महिला की छह साल की बेटी जोर से चिल्लाई तो मां की नींद खुल गई। नींद खुली तो बच्ची महिला के पास नहीं थी। खाट पर बैठ कर रो रही थी और उसका पिता खाट पर ही सोया हुआ था। फिर महिला बेटी को लेकर सो गई। जब छोटा बेटा उठा तो देखा कि बच्ची गायब है। इसके बाद महिला अपने पति से झगड़ा करने लगी। इस पर पति ने मारपीट कर बेहोश कर दिया। सुबह उठकर अपनी पुत्री और पति को महिला ने खोजा लेकिन दोनों में से कोई नहीं मिला।
जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई कि महिला का पति पांच जनवरी को घर आया। उसके बाद फिर महिला ने अपने पति से पुत्री के बारे में पूछा तो उसने कहा कि रेप करने के बाद हत्या कर दी है उसने और छोटुआ के साथ मिलकर बाइक से ले जाकर छबकी पोखर के किनारे फेंक दिया है। पति ने धमकी दी कि यह बात वह किसी को बताई तो उसे भी जान से मार देगा।
ये भी पढ़े : Bareilly News: बरेली को इनडोर स्टेडियम की सौगात, सीएम योगी ने वित्त मंत्री के साथ खेला बैडमिंटन
इस मामले में महिला के बयान पर खानपुर थाने में हत्या व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड के आरोपित भरत यादव एवं शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है। एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपित पिता ने घटना को लेकर सारी बातों को स्वीकार कर लिया है। एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाकर घटना से संबंधित चीजों को जब्त किया गया है।