हल्द्वानी हिंसा का खौफनाक मंजर, स्थानीय महिलाओं के सलवार सूट पहनकर बचाई पुलिस ने अपनी जान

घरों की छत से बरसते पत्थरों की बारिश से किसी तरह महिला पुलिसकर्मी बचती रहीं लेकिन जब फोर्स तितर-बितर हुई तो स्थानीयों ने चार महिला पुलिसकर्मियों को घर में पनाह दी।

0
269

न्यूज़लिंक हिंदी। हल्द्वानी में हिंसा ने धीरे धीरे खौफनाक रूप ले लिया है, अचानक पत्थर बरसने लगे और महिला पुलिसकर्मी गलियों में फंस गईं। घरों की छत से बरसते पत्थरों की बारिश से किसी तरह महिला पुलिसकर्मी बचती रहीं लेकिन जब फोर्स तितर-बितर हुई तो स्थानीयों ने चार महिला पुलिसकर्मियों को घर में पनाह दी। इससे महिला पुलिसकर्मियों की जान बच सकी। रात में पुलिस फोर्स पहुंचने पर महिलापुलिसकर्मियों के कपड़े बदलवाकर घर से भेजा।

ये भी पढ़े: Gyanvapi: जूमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, मस्जिदों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात

बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ गई पुलिसफोर्स में महिला जवान भी थीं। विरोध कर रही महिलाओं को रोकने के लिए महिला पुलिसजवान भी मोर्चे पर डटी हुई थी। तभी उपद्रवियों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें कई महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गईं। वहीं पांच महिला पुलिसकर्मी सहित करीब 30 पुलिसकर्मी गलियों में फंस गईं।

महिला पुलिसकर्मियों को किसी तरह इलाके की महिलाओं ने अपने घरों में छिपाया। इस दौरान पथराव और उपद्रव करने वाले लोग क्षेत्र में फंसे पुलिसकर्मियों को ढूंढते रहे। इसके लिए घरों के दरवाजे भी खटखटाए गए। इस बीच महिला पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए एक परिवार की महिलाओं ने उनका हुलिया बदलवा दिया।

ये भी पढ़े: 13 फरवरी को AAP करेगी बैठक, तीन राज्यों में लोकसभा उम्मीदवारों के नाम होंगे तय

महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को अपने सलवार सूट पहनने को दिए। कपड़े बदलने के लिए दिए और हुलिया बदलवा दिया। साथ चप्पल दिए और घर की महिलाओं की तरह रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here