पंजाब पुलिस के निशाने पर Shehnaaz Gill के पिता, DSP बोले – सिक्योरिटी का मिसयूज कर रहे संतोख सिंह

अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में पंजाब पुलिस ने उनकी सुरक्षा का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

0
253

न्यूज़लिंक हिंदी। अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में पंजाब पुलिस ने उनकी सुरक्षा का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबा बकाला के पुलिस उपाधीक्षक सुरिंदरपाल सिंह ने शहनाज के पिता के खिलाफ आरोप लगाते हुए बताया कि सुख ने जिस वीडियो के जरिए पंजाब पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी वो काफी पुराना है।

दरअसल, इस वीडियो में एक अज्ञात कॉलर द्वारा उन्हें धमकी देते हुए सुना गया था, फिर एक्ट्रेस के पिता ने सुरक्षा के लिए पुलिस से सहायता मांगी थी। पिछले दिनों खबर आई थी कि बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पैसे न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

ये भी पढ़े: इशारों-इशारों में असदुद्दीन ओवैसी ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘CAA के बाद NRC और NPR भी किया जाएगा लागू’

खबर थी कि शहनाज के पिता संतोख को शनिवार को एक पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को पाकिस्तानी नागरिक बताया और 50 लाख रुपये की मांग की। अब पुलिस ने यह सारा मामला झूठ बताया है और कहा है कि सुख उस सुरक्षा कवर का अनुचित उपयोग कर रहे थे, जो उन्हें उनकी सुरक्षा के एकमात्र उद्देश्य के लिए प्रदान किया गया था।

खबर थी कि शहनाज के पिता संतोख को शनिवार को एक पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को पाकिस्तानी नागरिक बताया और 50 लाख रुपये की मांग की। अब पुलिस ने यह सारा मामला झूठ बताया है और कहा है कि सुख उस सुरक्षा कवर का अनुचित उपयोग कर रहे थे, जो उन्हें उनकी सुरक्षा के एकमात्र उद्देश्य के लिए प्रदान किया गया था।

ये भी पढ़े: Rajasthan News: ‘भारत शक्ति’ अभ्यास में हिस्सा लेने पोखरण पहुंचे PM मोदी, बोले- हर भारतीय से है भावनात्मक जुड़ाव

जैसे ही पुलिस ने यह बयान जारी किया शहनाज के पिता ने उन्हें आधारहीन बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस उन पर गलत कामों का आरोप लगा रही है क्योंकि उन्होंने हाल ही में उन्हें धमकी देने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए पुलिस को बुलाया था।

संतोख सिंह सुख ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा, “पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस अपनी गलती को छिपाने के लिए ऐसे बेबुनियाद आरोप लगा रही है।” हालांकि, अभी तक शहनाज ने इस मामले पर अपनी कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here