मध्य प्रदेश से कांग्रेस को झटका: सैयद जाफर समेत 64 नेता बीजेपी में हुए शामिल, CM मोहन यादव ने किया स्वागत

64 से अधिक जनपद सदस्य, सरपंच, पूर्व सरपंच, कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है।

0
239

न्यूज़लिंक हिंदी, मध्य प्रदेश। लोकसभा चुनाव से पहले ही नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दे कि सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता सैयद जाफर समेत 64 नेता भाजपा के दामन में आ गए। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

जानकारी के लिए बता दे कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पार्टी के लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी सतीष उपाध्याय एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष प्रदेश कार्यालय में सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सय्यद जाफर, पथरिया के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश श्रीधर, कांग्रेस महामंत्री डॉ. मनीषा दुबे, रतलाम जिला पंचायत सदस्य संतोष पालीवाल, बसपा के प्रदेश प्रभारी व प्रदेश महासचिव डॉ. रामसखा वर्मा, पूर्व प्रचारक अभयराज सिंह।

रतलाम के मध्यप्रदेश आई.टी.सेल महामंत्री अंकित पोरवाल, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री विरेन्द्र नायमा, आलोट विधानसभा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश डागी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश मैनूखेड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गालाल अटोलिया, एनएसयूआई के जिला प्रभारी गोपाल सिसोदिया सहित 64 से अधिक जनपद सदस्य, सरपंच, पूर्व सरपंच, कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है।

ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव में सपा को झटका: सांसद देवेंद्र सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल, बसपा के पूर्व प्रत्याशी ने भी थामा हाथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here