Singapore: छेड़छाड़ आरोप में भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल, जानें पूरा मामला

अदालत में सुनवाई के दौरान पता चला कि घरों में काम करने वाली महिला खाना खरीद रही थी, तब आरोपी सिंगाराम ने पैसे देने की पेशकश की थी। अस्वीकार करने के बाद जब महिला वहां से घर की ओर बढ़ी, तो आरोपी भी महिला के पीछे-पीछे चला गया।

0
286

न्यूज़लिंक हिंदी। सिंगापुर में लिफ्ट के भीतर महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल की सजा सुनाई गई है। आपको बता दे कि 61 वर्षीय आरोपी सिंगाराम पलियानैपन ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया, जब घरेलू कामगार महिला लिफ्ट में जा रही थी और आरोपी लिफ्ट में जा घुसा और वहां महिला के साथ बदसलूकी की।

महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, आपराधिक बल का प्रयोग करने, जानबूझकर चोट पहुंचाने के आरोप में व्यक्ति को दोषी पाया गया। अब सिंगापुर की अदालत ने आरोपी को 10 महीनें जेल की सजा सुनाई है।

जानें पूरा मामला
अदालत में सुनवाई के दौरान पता चला कि घरों में काम करने वाली महिला खाना खरीद रही थी, तब आरोपी सिंगाराम ने पैसे देने की पेशकश की थी। अस्वीकार करने के बाद जब महिला वहां से घर की ओर बढ़ी, तो आरोपी भी महिला के पीछे-पीछे चला गया।

महिला के लिफ्ट में जाते ही सिंगाराम भी जा पहुंचा और लिफ्ट चलने के दौरान महिला के साथ बदसलूकी की। उप लोक अभियोजक ने कहा कि लिफ्ट चलते ही सिंगाराम ने महिला से छेड़छाड़ शुरु कर दी।

लिफ्ट के दरवाजा खुलते ही जब वह महिला को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। महिला के इनकार करने के बाद वह फिर से लिफ्ट में जा घुसा और फिर से बदसलूकी करने लगा। ये हरकतें लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

ये भी पढ़ें : ज्ञानवापी केस: ASI सर्वे रिपोर्ट आने के बाद सतर्क हुई आजमगढ़ पुलिस, जगह-जगह किया गया चेकिंग अभियान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here