न्यूज़लिंक हिंदी। मेमोरियल इंस्टिट्यूट के नर्सिंग पेपरलीक कांड मामले में पुलिस ने टीसीएस के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनकी मदद करने वाले एक केंद्र प्रभारी को भी गिरफ्तार किया गया है।
टीसीएस के अधिकारियों ने ही सर्वर से छेड़छाड़ कर पेपरलीक भी कराया था। पुलिस ने इन सभी पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024 व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार , पेपरलीक मामले में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नैमिष पुरम निवासी अमित मिश्रा, शहर कोतवाली क्षेत्र के विजयलक्ष्मी नगर निवासी उत्कर्ष मिश्रा, आदर्श नगर निवासी अंकित श्रीवास्तव और न्यू ग्वाल मंडी निवासी गौरव राजवंशी को नैपालापुर से बिजवार जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले रेलवे ओबरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 5 मोबाइल, एक प्रिन्टर और 3 डायरी भी बरामद हुयी हैं। इनमें से उत्कर्ष, अंकित और गौरव टीसीएस के अधिकारी भी हैं। जिनके जिम्मे ही परीक्षा के दौरान तकनीकी रूप से अलर्ट रहकर परीक्षा कराने की जिम्मेदारी थी।
बताया कि पेपरलीक मामले में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नैमिष पुरम निवासी अमित मिश्रा, शहर कोतवाली क्षेत्र के विजयलक्ष्मी नगर निवासी उत्कर्ष मिश्रा, आदर्श नगर निवासी अंकित श्रीवास्तव और न्यू ग्वाल मंडी निवासी गौरव राजवंशी को नैपालापुर से बिजवार जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले रेलवे ओबरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 5 मोबाइल, एक प्रिन्टर और 3 डायरी भी बरामद हुयी हैं। इनमें से उत्कर्ष, अंकित और गौरव टीसीएस के अधिकारी हैं। जिनके जिम्मे ही परीक्षा के दौरान तकनीकी रूप से अलर्ट रहकर परीक्षा कराने की जिम्मेदारी थी। एसजीपीजीआई से अभ्यर्थियों की सूचना प्राप्त कर उनका अभ्यर्थन निरस्त कराने की पूर्ण कार्रवाई की जा रही है।

