न्यूज़लिंक हिंदी, जयपुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी वैसे तो गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य रोहित गोदारा ने ली है। लेकिन इस मामले में अब कुख्यात अपराधी आनंदपाल की बेटी चरणजीत (चीनू) का नाम भी सामने आ रहा है, बता दे कि चीनू पुलिस के रडार पर है। फिलहाल तो चीनू अंडरग्राउंड है, लेकिन उसका एक वीडियो सामने आया है।
आपको बता दें कि बीते मंगलवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने घर में घुसकर सुखदेव सिंह के सिर और छाती पर गोलियां मारी थीं। हत्या की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस ने हमलावर रोहित सिंह राठौड़ गांव जूसरिया (थाना मकराना) तथा नितिन फौजी गांव डूंगराजाट (महेंद्रगढ़, हरियाणा) की सूचना देने वाले को पांच-पांच लाख रुपये के इनाम की घोषणा भी की है।
राजनीति द्वेष के चलते मुझपर आरोपी लगाए जा रहे हैं
चीनू की आरे से जारी वीडियो में कहा गया है कि सुखदेव गोगामेड़ी उनके लिए आदरणीय हैं। मैं उनको मारना तो दूर उनकी हत्या के बारे में सोच भी नहीं सकती। चीनू ने कहा कि इस मामले में राजनीति करने के बजाय सही ढंग से जांच की जानी चाहिए। इस हत्याकांड में मेरा कोई रोल नहीं है। कुछ लोग इस मामले में मेरे पापा का नाम जोड़ रहे हैं। बिना किसी जांच के सिर्फ राजनीति द्वेष के चलते मुझपर आरोपी लगाए जा रहे हैं, जैसा मेरे पिता के साथ भी किया गया था।
चीनू ने कहा आगे कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी वही शख्स हैं, जो मेरे परिवार की मदद में सबसे आगे खड़े रहते थे। पुलिस ने जब मेरे पिता की हत्या की थी तब सुखदेव सिंह ने ही थे जो मेरे परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे आए थे।
ये भी पढ़ें :New Delhi: कलकत्ता हाई कोर्ट की टिप्पणी- 2 मिनट के सुख वाली यौन…. पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई आपत्ति
गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी चीनू राजू ठेहट केस में वांटेड है। चीनू दुबई में रहती है इसी वजह से पुलिस उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई है और मामला लंबित है। चीनू दुबई में रहकर ही आनंदपाल गैंग को ऑपरेट करती है।

