न्यूज़लिंक हिंदी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोछौड़ के सहायक अध्यापक सुभाष उर्फ गुरु को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। बता दे कि पुलिस भर्ती में पेपर लीक कराकर पास करने का ठेका इन्होने लिया था। वहीं पुलिस और एसटीएफ ने 17 फरवरी को हाथरस में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग के तीन जलसाजों को पकड़ा था, जिसमे सुभाष भी शामिल था।
महाराणा प्रताप एंक्लेव स्वर्ण जयंती नगर निवासी सुभाष पूर्व में भी इसी तरह के अपराधिक मामलों में सक्रिय रहा है और जेल जा चुका है। बता दे फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है।
10 से 12 लाख में पेपर लीक कराकर पास करने का लेता था ठेका
जानकारी के लिए बता दे कि सुभाष के पकड़े जाने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी धनीपुर से प्रकरण की जांच कराई, जिसमें उसे कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने, शिक्षक पद की गरिमा एवं विभाग की छवि धूमिल करने, जेल में निरुद्ध रहने का दोषी माना। पुलिस के अनुसार आरोपित 10 से 12 लाख रुपये में पेपर लीक कराकर पास करने का ठेका लेते थे।
ये भी पढ़ें :UP News: पेपर लीक मामले में अखिलेश ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, डबल इंजन की सरकार परीक्षा लीक कर रही

