भारतीय संसद के इतिहास का सबसे बड़ा एक्शन! आज भी लोकसभा में 49 सांसद सस्पेंड, अब तक 141 सदस्य आउट

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष के सांसदों के हंगामे और विरोध प्रदर्शन की वजह से आज मंगलवार (19 दिसंबर) को 49 और सांसदों को निलंबित कर दिया गया।

1
644

न्यूज़लिंक हिंदी। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष के सांसदों के हंगामे और विरोध प्रदर्शन की वजह से आज मंगलवार (19 दिसंबर) को 49 और सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इस तरह से संसद से निलंबित हुए सांसदों की संख्या 141 हो गई है। इसके साथ ही लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

 

इन सांसदों को किया गया निलंबित
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में विपक्षी सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद विपक्षी सांसदों को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया। इनमें सांसद सुप्रिया सुले, मनीष तिवारी, शशि थरूर, मोहम्मद फैसल, कार्ति चिदंबरम, सुदीप बंधोपाध्याय, डिंपल यादव, फारुख अब्दुल्ला, मनीष तिवारी और दानिश अली सहित अन्य विपक्षी सांसद शामिल हैं।

सोमवार को 33 सांसदों को किया गया था सस्पेंड
आपको बता दें, लोकसभा में सोमवार को हंगामे और नारेबाजी के साथ प्लेकार्ड दिखाने पर लोकसभा ने सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, टीआर बालू, ए राजा, दयानिधि मारन, कल्याण बनर्जी, सौगत राय और एनके प्रेमचंद्रन सहित 33 सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया था। इन 33 में से 30 सांसदों को संसद के वर्तमान सत्र की बची हुई अवधि के लिए निलंबित किया गया।

वहीं, इनमें से 3 सांसदों, अब्दुल खालिक, विजयकुमार वसंत और के जयकुमार, का मामला संसद की विशेषाधिकार समिति को भेजते हुए इन्हें समिति की रिपोर्ट आने तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।

अब तक 141 सांसदों पर हुई कार्रवाई
बता दें कि संसद सुरक्षा चूक की घटना को लेकर सोमवार को विपक्षी सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया था। जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा से 78 विपक्षी सदस्यों को निलंबित कर दिया गया। इससे पहले 14 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है। हालांकि, आज 49 और सांसदों पर कार्रवाई हुई है। अब तक 141 विपक्षी सदस्यों को निलंबित किया जा चुका है।

1 COMMENT

Leave a Reply to lazzo Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here