न्यूज़लिंक हिंदी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में अंतरिम बजट पेश कर रही हैं। बता दे कि इस बजट से मध्यम वर्ग, किसानों, युवाओं और श्रमिकों को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि यह वर्ष चुनावी वर्ष है और अंतिरम बजट हैं, इस लिहाज से सरकार हर वर्ग को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी।
बता दें कि 1 फरवरी 2023 को निर्मला सीतारमण ने भारत का बजट पेश किया था, जिसका बजट 45,03,097 करोड़ रुपये था। बजट के कुल खर्च में से राजस्व खर्च 35,02,136 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया था। इस साल 2023-24 में 3,01,75,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया था।
ये भी पढ़ें : Budget 2024: दो करोड़ लोगों को मिलेगा घर, जानिए वित्त मंत्री के भाषण की बड़ी बातें
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुख्य ऐलान:
- नैनो यूरिया का दायरा बढ़ाएंगे
- पांच एक्वा पार्क स्थापित किए जाएंगे
- 10 साल में 149 एयरपोर्ट होंगे
- 40 हजार रेल बोगियों को वंदे भारत जैसी बोगियो में कन्वर्ट किया जाएगा
- बड़े शहरों में नमो मेट्रो का होगा विस्तार
- छोटे शहरों में मेट्रो का विस्तार होगा
- मौजूदा जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में बदलने के बारे में सुझाव देने के लिए समिति का गठन होगा
- आवास योजना के तहत 5 साल में 2 करोड़ घर बनाएंगे
- नैचुरल गैस का आयात बढाएंगे.

