TNPSC Recruitment 2024: जानें तमिलनाडु में ग्रुप 4 के कितने पदों पर निकलीं भर्तियां, पढ़ें पूरी खबर

टीएनपीएससी ग्रुप-4 पद के लिए आवेदन करने के उम्मीदवारों को तमिल भाषा का ज्ञान होना भी आवश्यक होगा। न्यूनतम सामान्य शैक्षणिक योग्यता माध्यमिक विद्यालय में उत्तीर्ण होना जरूरी है।

0
233

न्यूज़लिंक हिंदी, तमिलनाडु। बता दे कि तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की तरफ से ग्रुप-4 की 6,244 रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी 30 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी
हालांकि ऑनलाइन आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2024 रात 11:55 बजे तक है और आवेदन सुधार करने की विंडो 04 मार्च से 06 मार्च 2024 तक खुली रहेगी। जबकि परीक्षा का एडमिट मई 2024 के महीने में जारी किए जाएंगे।

जानें परीक्षा तिथि-पैटर्न
यह परीक्षा 09 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक होगी। बता दे कि टीएनपीएससी ग्रुप 4 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन होता है।

टीएनपीएससी ग्रुप 4 परीक्षा हर साल तमिलनाडु लोक सेवा आयोग द्वारा ग्राम प्रशासनिक अधिकारी,कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ कार्यकारी, वन रक्षक, वन चौकीदार, टाइपिस्ट, निजी सहायक, निजी सचिव, स्टेनो टाइपिस्ट, रिसेप्शनिस्ट सह टेलीफोन ऑपरेटर, मिल्क रिकॉर्डर, ग्रेड 3, प्रयोगशाला सहायक के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर टीएनपीएससी भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें
  • आवेदन पत्र सबमिट करें और इसे डाउनलोड करें।

पात्रता मानदंड
टीएनपीएससी ग्रुप-4 पद के लिए आवेदन करने के उम्मीदवारों को तमिल भाषा का ज्ञान होना भी आवश्यक होगा। न्यूनतम सामान्य शैक्षणिक योग्यता माध्यमिक विद्यालय में उत्तीर्ण होना जरूरी है। तमिलनाडु के विश्वविद्यालयों में कॉलेज पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्रता के साथ लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा, या तमिलनाडु के माध्यमिक स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा में उत्तीर्ण होना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here