कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नाले में गिरी… 6 लोगों की मौत, दो मासूम बच्चे घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में सोमवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार कार पलट कर गहरे नाले में जा गिरी। जिसमें सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

0
417

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में सोमवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार कार पलट कर गहरे नाले में जा गिरी। जिसमें सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मासूम बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

कहां हुआ हादसा
ये हादसा सोमवार देर रात सिकंदरा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर के पास हुआ. कानपुर देहात के डेरापुर थानाक्षेत्र के मुर्रा गांव निवासी पंकज अपनी बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए फूंक इटावा गए थे। कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटते समय स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सिकन्दरा -संदलपुर मार्ग पर भोर सुबह जगन्नाथपुर गांव के पास स्थित चौड़े नाला में जा गिरी।

ये भी पढ़े: Jharkhand News: चंपई सरकार का विधानसभा में बहुमत परीक्षण आज, विधायकों को ले जाने के लिए सर्किट हाउस पहुंची बस

हादसे की जानकारी होते ही एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे 8 लोगों को बाहर निकलवाने के बाद उन्हें सिकंदरा सीएचसी भेजा।

डॉक्टरों ने मुर्रा के कार चालक विकास (42), खुशबू (17), प्राची (13), संजय उर्फ संजू (55), गोलू (16) और प्रतीक (10) को मृत घोषित कर दिया। वही मुर्रा गांव के विराट (18) व वैष्णवी (16) का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़े: सपा के पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा का थामेंगे हाथ

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि हादसे की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर 2 बच्चों को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया है। गाड़ी में सवार अन्य 6 लोगों को उपचार हेतु सीएचसी सिकन्दरा ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here