न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। कांग्रेस के बड़े नेताओं का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को अयोध्या पहुंचा। वहां नेताओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाने के बाद रामलला के दर्शन किए। मप्र कांग्रेस के नेता जीतू पटवारी भी कह चुके हैं कि वह भी लाखों कार्यकर्ताओं के साथ राम मंदिर के दर्शन करने जाएंगे।
राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने मकर संक्रांति पर सोमवार को रामलला के दरबार में मत्था टेका। सुखद अनुभूति का अहसास बताया। विश्व में शांति का आशीर्वाद मांगा। नेताओं ने राम लला के पुजारी सत्येंद्र दास से मुलाकात की। बता दे कि कई नेता चार्टर्ड प्लेन और कुछ सड़क मार्ग से आए। एयरपोर्ट पर महानगर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. करन त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वागत हुआ।
ये भी पढ़ें : Kanpur: रिहायशी इलाके में आग लगने से मचा हड़कंप, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके से मौजूद
रामलला मंदिर उद्घाटन के आमंत्रण को ठुकराने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा किसी भी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर आमंत्रण का कोई भी प्रावधान नहीं है। किसी को भी मंदिर में आमंत्रित नहीं किया जाता। व्यक्ति स्वत: आस्था के साथ आता है। शीघ्र ही सोनिया गांधी जी मंदिर में दर्शन के लिए आएंगी। उनके प्रतिनिधिमंडल के रूप में ही उनका पैगाम लेकर अयोध्या की इस पावन धरती पर आए हैं।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राम लला से देश के साथ पूरे विश्व के कल्याण का आशीर्वाद मांगा। राम सबके हैं। सबमें हैं। बोले यहां राजनीति की गुंजाइश नहीं है। राजनीतिक टिप्पणी नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें : Houthi rebels: अमेरिकी जहाज पर दागी क्रूज मिसाइल, लड़ाकू विमानों ने दिया जवाब
बीजेपी भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही
प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि रामलला पर किसी का एकाधिकार नहीं है। हर कोई दर्शन-पूजन कर सकता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया है कि भाजपा भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, सत्यनारायण पटेल, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा के साथ तमाम नेता सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय से रवाना होकर अयोध्या पहुंचे।

