UP News: बुजुर्ग को वीडियो कॉल से जाल में फंसाकर,ठगे 74 हजार रूपए किया कंगाल

0
244

न्यूज़लिंक हिंदी। गाजियाबाद मे अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल ने ब्लैकमेल कर बुजुर्ग से 74 हजार रुपयों की ठगी कर ली,आरोपियों ने न्यूड कॉल कर बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाया और जेल भेजने की धमकी देने लगे ,पुलिस मामला जांच में जुट गई।

गाजियाबाद में ब्लैकमेल कर एक बुजुर्ग के साथ 74 हजार रुपए की ठगी की,आरोपियों ने पहले तो बुजुर्ग को सोशल मीडिया के माध्यम से बुजुर्ग को न्यूड वीडियो कॉल की गई, फिर कुछ समय बाद आरोपी ने खुद को पुलिस अफसर बताते हुए बुजुर्ग को जेल में भेजने की धमकी देने लगे , फरियादी ने इस मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

न्यूड कॉल कर जाल में फंसाया बुजुर्ग को ,

पूरा मामला थाना कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम इलाके का है, जहां 74 वर्षीय अरविंद शर्मा के अनुसार, 4 नवंबर को उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल आई, वीडियो कॉल में दूसरी तरफ से एक नग्न महिला दिख रही थी, ये देख उन्होंने कॉल कट कर दी, इसके करीब एक घंटे बाद उनके पास एक वॉट्सएप कॉल आई, वो व्यक्ति पुलिस की वर्दी में दिख रहा था। उसने खुद को दिल्ली पुलिस का अफसर बताया और कहा कि मैं तुमको झूठे केस में जेल भिजवा दूंगा इसी डर के कारण बुजुर्ग ने पैसे ट्रांसफर कर दिए।

पुलिस मामले की जांच में पूर्ण रूप से जुटी हुई हैं ,

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि थाना कविनगर पर फरियादी मोनिका शर्मा जी द्वारा एक सूचना प्राप्त हुई की उनके पिता के साथ कुछ लोगों द्वारा वीडियो कोल करते हुए पुलिस अधिकारी बनकर धमकाया गया तथा उनसे 74 हजार रुपयों का हस्तान्तरण करा लिया गया।

उक्त के संबंध में तत्काल ही तहरीर प्राप्त करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है,घटना की जांच के लिए टीम गठित की गयी है। इसमें साइबर सेल का भी सहयोग लिया जा रहा है शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here