न्यूज़लिंक हिंदी। मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।और साथ ही साथ राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की भरी बारिश हो सकती है।
बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के कारण तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि सर्दियों के मौसम में उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है। साथ ही हिमालयी राज्यों में बारिश के साथ साथ बर्फबारी भी हो सकती है।
अनुमान हैं कि दिसंबर में नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड:
मौसम विभाग का कहना है कि जिस तरह नवंबर बहुत कम सर्दियों में बीत गया, दिसंबर भी कुछ ऐसा ही रहेगा। राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरे भारत में इस महीने दिन का तापमान सामान्य से एक या दो डिग्री ज्यादा रहने की संभावना है। इसकी दो वजह हैं। पहला- उत्तरी हिमालयी क्षेत्र से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। दूसरा- बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन क्षेत्र बना है, जो अगले दो-तीन दिन में समुद्री तूफान में बदल सकता है।

