न्यूज़लिंक हिंदी, उत्तर प्रदेश। चुनाव सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह की देख -रेख में प्रदेश कुश्ती संघ का रविवार को नंदिनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र करण भूषण सिंह को संघ का अध्यक्ष बनाया गया है।
अन्य पदाधिकारी भी बनाए गए
भारतीय कुश्ती संघ व वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने बैठक में करण के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सर्व सम्मति से स्वागत किया गया। इस दौरान कई अन्य पदाधिकारी भी बनाए गए।
आपको बता दे कि एकल नामांकन होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष पद पर करन भूषण सिंह, महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष के पांच पदों पर विजय शंकर यादव, जयप्रकाश शर्मा, सुशील राजपूत, आदित्य प्रताप सिंह व आनंद देव उपाध्याय निर्वाचित घोषित हुए।
ये भी पढ़ें : UP News: राहुल की यात्रा का बदला रूट, पूर्वांचल व बुंदेलखंड पर फोकस किया गया- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
कोषाध्यक्ष पर अखंडवीर सिंह निर्वाचित हुए
ज्वाइंट सेक्रेटरी के दो पदों पर चंद्र विजय सिंह व छतर सिंह, कोषाध्यक्ष पर अखंडवीर सिंह निर्वाचित हुए। इस दौरान ओलिंपिक एसोसिएशन की तरफ से परमेन्द्र सिंह व भारतीय कुश्ती संघ से नामित एसपी देशवाल बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

