न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी के आगरा में बृहस्पतिवार की सुबह जूता फैक्टरी में आग लग गई। आगरा के थाना जगदीशपुरा के मानस नगर इलाके में एक जूते की फैक्ट्री में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग के लपटें देखकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़े : Maharashtra: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पुणे के अस्पताल में भर्ती, बुखार और संक्रमण की थी समस्या
आग की सूचना के बाद मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स और दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गईं। दमकल की गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। जूता फैक्ट्री में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लोगों ने बताया कि आग लगने से चारों तरफ धुंआ छा गया। भीषण आग से क्षेत्र में दहशत फैली है। घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के मानस नगर स्थित जूता फैक्टरी की है।
ये भी पढ़े : उत्तराखंड में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, सीएम धामी ने दी बधाई

