UP News: फरियादी महिला से लेखपाल ने कहा पहले खुश करो फिर काम होगा,गुस्साई पीड़िता ने लेखपाल की धुनाई

0
313

न्यूज़लिंक हिंदी। गाजियाबाद में वसीयत केस में आदेश की कॉपी देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने गुरुवार दोपहर मोदीनगर तहसील में लेखपाल की जमकर धुनाई कर दी। उन्हें कई चाटे भी जड़े।

गाली-गलौज करते हुए उनपर जातिसूचक टिप्पणी भी की। सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की गई। आरोप है कि लेखपाल ने महिला से रिश्वत देकर खुश करने की बात कही थी।

वसीयत केस में आदेश की कॉपी देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने बृहस्पतिवार दोपहर मोदीनगर तहसील में लेखपाल की धुनाई कर दी। उन्हें कई चाटे जड़े। गाली-गलौज करते हुए उनपर जातिसूचक टिप्पणी की। सरकारी काम में पूर्ण रूप से बाधा उत्पन्न की गई।

महिला ने लेखपाल पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। लेखपाल ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। दोनों की तरफ से मोदीनगर थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने लेखपाल की शिकायत पर महिला के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।

आरोप है कि इस एवज में लेखपाल महिला से रिश्वत मांगने लगा। कहा पहले खुश करना होगा। उनके साथ छेड़खानी भी की गई। महिला ने तुरंत लेखपाल को ताबड़तोड़ चाटे जड़ दिये। उनसे गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक टिप्पणी की। पास खड़े अन्य कर्मचारियों ने महिला को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं मानी। लेखपाल से अभद्रता करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पूर्ण रूप से प्रसारित हो रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here