UP News : अमरोहा में दर्दनाक हादसा हाईवे पर कार ने बाइक को ओवर टेक करते हुए खंभे से टकराई,हुई प्रधान समेत तीन की मौत

0
332

न्यूज़लिंक हिंदी। अमरोहा के अतरासी रोड पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार बाइक को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में कार जा पहुंची। रफ्तार ज्यादा तेज होने से कार पलटी खाने के बाद हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकाकर फिर पलट गई। जिससे उसी समय प्रधान समेत तीन की मौत हो गई।

इस हादसे में जिले के गांव हाकमपुर के प्रधान विशाल समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ अंजलि कटारिया के मुताबिक नोएडा के रजिस्ट्रेशन नंबर की क्रेटा कार अमरोहा से अतरासी की तरफ जा रही थी।

कार में प्रधान विशाल के अलावा रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव हाकमपुर के ही राजन, मनोज व अंकित भी सवार थे। हादसा होते ही आसपास के लोगों ने पलटी कार को सीधा किया और चारों को अस्पताल पहुंचाया। जहां विशाल, राजन, मनोज को मृत घोषित कर दिया गया।

अंकित को हायर सेंटर रेफर किया गया है। विशाल रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह का भतीजा था। सीओ ने बताया कि हादसा होते समय अतरासी से अमरोहा की तरफ से आ रही अर्टिगा कार की साइड भी इस कार से टकराई, जिससे वह भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

उसमें सवार लोग कार छोड़कर भाग गए। सीओ ने बताया कि हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ है, जो रफातपुरा गांव का बताया जा रहा है। उसका नाम नहीं पता चल सका है।

कार की टक्कर के बाद बिजली का खंभा भी टूट गया
तेज रफ्तार क्रेटा कार की टक्कर लगने के बाद सड़क किनारे खड़ा बिजली का खंभा टूट गया। इतना ही नहीं तारों चिंगारी निकलने लगी। हाई टेंशन लाइन करंट कार में दौड़ गया। स्थानीय लोगों ने बिजली घर फोन करके आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद घायलों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम राजेश कुमार त्यागी और एसपी कुंवर अनुपम सिंह समेत आला अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और हादसे के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here