न्यूज़लिंक संवाददाता। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए आज यूपी में दूसरे चरण का मतदान होगा। कानपुर में नगर निगम, दो नगर पालिका परिषद और दो नगर पंचायत क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट की चोट कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पांच निकाय में कुल 1834 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र में महापौर के 13 और पार्षद के 851 प्रत्याशी मैदान में हैं। तो वहीं, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य के कुल 304 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

कंट्रोल रूम से अधिकारियों की रहेगी पैनी निगाह
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शातिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए गल्ला मंडी में निर्वाचन संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां मजिस्ट्रेट समेत तीन अधिकारियों की तैनाती की गई है। जो पूरा समय मतदान के समय आने वाली शिकायतों एक समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। वहीं, जिलाधिकारी कार्यालय में प्रभारी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार एवं नोडल अधिकारी चौधरी अरूण कुमार, उप निदेशक, कृषि, कानपुर नगर के नेतृव्य में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम के नंबर 0512-2982990 और 0512-2982991 जारी किए। मतदान के दिन सेक्टर मजिस्ट्रेट के सहयोग के लिए 75 मास्टर ट्रेनर भी लगाये गये हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजय द्विवेदी ने बताया कि अधिकारी मोबाइल से भी शिकायत और समस्याओं की निगरानी करेंगे।
मतदान का समय : सुबह 7-00 बजे से सांय 6-00 बजे तक

कुल मतदाता – 2287691
कुल पुरूष मतदाता – 1221309
कुल महिला मतदाता -1066382
नगर निगम के महापौर पद हेतु कुल प्रत्याशी-13
नगर निगम के पार्षद पद हेतु कुल प्रत्याशी – 851
नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी-51
नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के सदस्य पद के कुल प्रत्याशी – 253
कुल मतदेय स्थलों की संख्या- 1834
नगर निगम क्षेत्र में मतदेय स्थल -1752
नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत क्षेत्र में मतदेय स्थल – 82
कुल सेक्टर मजिस्ट्रेट – 129
नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत क्षेत्र में लगे सेक्टर मजिस्ट्रेट- 08
कुल जोनल मजिस्ट्रेट – 33
कुल सहायक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-10
कुल मतदान कार्मिको की संख्या – 10008
मास्टर ट्रेनर – 75
यह 15 चीजें मतदाता की पहचान के लिए मान्य :
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र
आधार कार्ड
पासपोर्ट
ड्राइविंग लाइसेंस
आयकर पहचान पत्र
राज्य और केंद्र सरकार व लिमिटेड कंपनी की ओर से जारी पहचान पत्र
बैंक, पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक
फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र
शस्त्र लाइसेंस
शारीरिक अशक्त होने का प्रमाण पत्र
स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
एनपीआर स्मार्ट कार्ड
सांसद, विधायकों को जारी सरकारी पहचान पत्र
राशनकार्ड

