UP Nagar Nigam Chunav Result: प्रमिला पांडेय दूसरी बार बनी कानपुर की मेयर, सपा की वंदना बाजपेई को 1 लाख से ज्यादा अंतर से हराया

0
234

नगर निकाय चुनाव में भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय को दोबारा बंपर जीत मिली है। प्रमिला ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी रहीं सपा की वंदना बाजपेई को एक लाख 77 हजार 846 मतों से हरा दिया। वहीं, तीसरे नंबर पर कांग्रेस की आशनी अवस्थी रहीं उन्हें महज नब्बे हजार 480 वोट मिले। प्रमिला पांडेय को पिछली बार की अपेक्षा 43 हजार वोट ज्यादा प्राप्त हुए हैं। वहीं, भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों का भी प्रदर्शन ठीक रहा। पार्टी ने 110 वार्डों में 63 सीटें अपने नाम की हैं।
कानपुर नगर निगम का चुनाव इस बार दिलचस्प रहा। कांग्रेस ने सबसे पहले अपने मेयर प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस के प्रेदश सचिव रहे विकास अवस्थी की पत्नी आशनी अवस्थी को उतारा था। इसके ठीक बाद सपा ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। आर्यनगर सीट से विधायक अमिताभ बाजपेई की पत्नी वंदना बाजपेई को सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया। दो ब्राह्म्मण चेहरे सामने आने के बाद भाजपा की गणित बिगड़ गई। भाजपा ने अंतिम समय में मेयर पद के लिए नीतू सिंह का टिकट काटकर प्रमिला पांडेय को दोबारा मैदान में उतार दिया। शनिवार को जब सुबह सबसे पहले बैलट पेपर के मतों की गिनती हुई तो उसमें सबसे ज्यादा कांग्रेस को 306 वोट मिले, सपा को 81 तो भाजपा और बसपा को महज 6-6 वोट मिले। लेकिन, इसके बाद जैसे ही ईवीएम से मतों की गिनती शुरू हुई भाजपा की बढ़त बना ली। 24 राउंड की मतगणना में एक भी समय ऐसा नहीं आया जिसमें भाजपा के आगे कोई भी पार्टी निकली हो। 24वें राउंड में प्रमिला पांडेय को एक लाख 77 हजार 846 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया। बहुजन समाज पार्टी की अर्चना निषाद 52143 वोटों के साथ चौथे नंबर पर रहीं।

यहां देखें 24 चक्र का परिणाम

चक्र एक
सुबह 11:40 मिनट पर महापौर प्रत्याशियों का पहला राउंड फाइनल हुआ, जिसमें कांग्रेस की आशनी अवस्थी को 7043, सपा की वंदना बाजपेई को 12,456, बीएसपी की अर्चना निषाद को 3026 व भाजपा की प्रमिला पांडेय को 17,779 वोट मिले। पहले राउंड में ही भाजपा ने 5323 वोटों की बढ़त बनाई।

चक्र दो
दोपहर 12:03 बजे दूसरे चरण का फैसला आया, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी 10,195, सपा प्रत्याशी 25,124, बीएसपी प्रत्याशी 5843 व भाजपा प्रत्याशी के वोटों की संख्या 38,386 हो गई। दूसरे चरण में बढ़त बनाते हुए भाजपा विरोधियों से 13,262 की बढ़त बनाई

चक्र तीन
तीसरे चरण में कांग्रेस प्रत्याशी 15,178, सपा प्रत्याशी 38,142, बीएसपी प्रत्याशी 7676 व भाजपा प्रत्याशी के वोटों की संख्या 58,262 पर पहुंची। तीसरे चरण में भाजपा बढ़त बनाते हुए 20,120 वोटों से आगे हुई।


चक्र चार
करीब एक घंटे बाद चौथा चरण का परिणाम आया जिसमें, चौथे चरण में कांग्रेस प्रत्याशी 19,877, बसपा प्रत्याशी 8980, सपा प्रत्याशी 49,731 व भाजपा प्रत्याशी के कुल वोटों की संखया 78,124 पहुंच गई। भाजपा प्रत्याशी ने 28,393 से अन्य प्रत्याशियों से बढ़त बनाई।

चक्र पांच
दोपहर दो बजे पांचवे चरण का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी 23,743, बसपा प्रत्याशी 11,442, सपा प्रत्याशी 59,758 व भाजपा प्रत्याशी की वोटों की संख्या 96,927 हुई। लगातार बढ़त बनाते हुए भाजपा 37,169 मतों से आगे हो गई।

चक्र छह
छठवें चरण की घोषणा करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के 26,039, बसपा प्रत्याशी के13,839, सपा प्रत्याशी के 71,522 व भाजपा प्रत्याशी के वोटों की संख्या ने 1,19,144 का आंकड़ा छुआ, जिसमें भाजपा प्रत्याशी अन्य से 47,622 मतों से आगे हो गईं।


चक्र सात
सातवें चरण में कांग्रेस प्रत्याशी 29,022, बसपा प्रत्याशी 16,689, सपा प्रत्याशी 84,287 व भाजपा प्रत्याशी के वोटों की संख्या 1,40019 हुई। सातवे चरण में भाजपा ने 55,732 वोटों से बढ़त हासिल की।

चक्र आठ
आठवे चक्र में भाजपा प्रत्याशी के 16,3516, सपा प्रत्याशी के 96,562, बसपा प्रत्याशी के 18,915 व कांग्रेस प्रत्याशी के वोटों की संख्या 32,058 हुई। जिसमें भाजपा ने विरोधियों को पछाड़ते हुए 66,954 वोटो से बढ़त बनाई।

चक्र नौ
दोपहर तीन बजे नौवें चरण का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी के 34,756, बसपा प्रत्याशी के 23,332, सपा प्रत्याशी के 1,05,755 व भाजपा प्रत्याशी 1,86,058 के आकंड़े पर पहुंच गई। भाजपा लगातार बढ़त बनाते हुए 80,303 मतों से आगे हो गई।

चक्र 10
दसवें चरण का परिणाम आने पर कांग्रेस प्रत्याशी को 37,387, बसपा प्रत्याशी 26,766, सपा प्रत्याशी 1,15,185 व भाजपा प्रत्याशी ने 2,10,461 वोट हासिल कर लिए। विरोधियों को पीछे करते हुए भाजपा 95,276 मतों से आगे हो गई।

चक्र 11
11वें चक्र के बाद भाजपा मेयर प्रत्याशी 1,00,053 मतों से आगे हो गईं।प्रमिला पांडेय को कुल 2,29,425 मत मिले। वहीं, सपा की वंदना बाजपेई को 1,29,372 और कांग्रेस की आशनी विकास अवस्थी 42,034 वोट पर पहुंच गईं। बसपा भी पीछे-पीछे बढ़ती रही। इस चक्र के बाद बसपा की अर्चना निषाद को कुल 29,419 वोट मिल चुके थे।

चक्र 12
भाजपा प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाती रहीं। 12वें चक्र के बाद भाजपा की प्रमिला पांडेय के कुल वोट बढ़कर 2,49,240 हो गए। वहीं, सपा की वंदना बाजपेई के 1,42,041, कांग्रेस की आशनी विकास अवस्थी के 45,659 और बसपा की अर्चना निषाद को कुल 31,287 वोट मिले।

चक्र 13
13वें चक्र में भाजपा प्रत्याशी ने 1,14,520 मतों की लीड बना ली। प्रमिला पांडेय के कुल वोटों में और बढ़त हुई और 2,69,868 का आंकड़ा पहुंच गया। इस चक्र के बाद सपा की वंदना बाजपेई के 1,55,348, कांग्रेस की आशनी विकास अवस्थी के 50,316 और बसपा की अर्चना निषाद के 33,569 वोट पहुंच गए।

चक्र 14
भाजपा प्रत्याशी ने 14वें चक्र में भी बढ़त जारी रखी। इस चक्र में 1,19476 मतों से प्रमिला आगे हो गईं। उनके वोट बढ़कर 2,86761 हो गए। सपा की वंदना बाजपेई के 1,67285, कांग्रेस की आशनी विकास अवस्थी के 55411 और बसपा की अर्चना निषाद के 35463 वोट हो गए।

चक्र 15
दोपहर बात तेजी से वोटों की गिनती आगे बढ़ी तो भाजपा की प्रमिला पांडेय के कुल वोट बढ़कर 307261 हो गए। वहीं, सपा की वंदना बाजपेई को 177340,
कांग्रेस की आशनी विकास अवस्थी को 59084 और बसपा की अर्चना निषाद को 37531 वोट मिल चुके थे।

चक्र 16
बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला पांडेय ने अब 1,31,628 मतों की बढ़त बढ़ा ली। प्रमिला को 321482 वोट, सपा की वंदना बाजपेई को 189854 वोट और कांग्रेस की आशनी विकास अवस्थी को 64384 वोट मिले, वहीं, बसपा की अर्चना निषाद के इस चक्र के बाद वोट बढ़कर 39050 हो गए।

चक्र 17
17वें चक्र के बाद प्रमिला ने 140394 मतों से बढ़त बना ली। उन्हें कुल 343766 वोट मिल चुके थे। वहीं, सपा की वंदना बाजपेई को 203372, कांग्रेस की आशनी विकास अवस्थी के वोट बढ़कर 68807 और बसपा की अर्चना निषाद के कुल वोट 40805 हो गए।

चक्र 18
इस चक्र के बाद प्रमिला ने बढ़त का आंकड़ा डेढ़ लाख पार कर लिया। वहीं उनके कुल वोटों की संख्या बढ़कर 367192 हो गई। इस राउंड के बाद सपा की वंदना बाजपेई को 215001, कांग्रेस की आशनी विकास अवस्थी को 71831
और बसपा की अर्चना निषाद को 43806 वोट प्राप्त हुए।

चक्र 19
19वें चक्र के बाद भाजपा की प्रमिला पांडेय के कुल वोट बढ़कर 385062 हो गए। वहीं, सपा की वंदना बाजपेई के कुल वोट बढ़कर 226697, कांग्रेस की आशनी विकास अवस्थी के 76557 और बसपा की अर्चना निषाद के कुल वोट 45839 हो गए।

चक्र 20
20वें चक्र के बाद बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला ने 162019 मतों की लीड बना ली। प्रमिला पांडेय के 401503 वोट हो गए। सपा की वंदना बाजपेई के इस चक्र के बाद वोट बढ़कर 239484 हो गए। वहीं, कांग्रेस की आशनी विकास अवस्थी भी 81706 वोट पर पहुंच गईं। बसपा की अर्चना निषाद के कुल वोट 47669 हो गए।

चक्र 21
21वें चक्र में भी बीजेपी की प्रत्याशी प्रमिला पांडेय ने बढ़त बनाए रखी। उनके वोट बढ़कर 416604 पहुंच गए। सपा की वंदना बाजपेई के कुल वोट 250621
हो गए। कांग्रेस की आशनी विकास अवस्थी 86536 और बसपा की अर्चना निषाद भी 49146 वोट पर पहुंच गईं।

चक्र 22
बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला ने 22वें चक्र के बाद 171171 मतों से बढ़त बना ली। उनके कुल वोट बढ़कर 428525 हो गए। सपा की वंदना बाजपेई 257354 वोट, कांग्रेस की आशनी विकास अवस्थी 87905 और बसपा की अर्चना निषाद 50603 वोटों पर पहुंच गईं।

चक्र 23
23वें चक्र के बाद प्रमिला पांडेय के कुल वोट 437966 हो गए। सपा की वंदना बाजपेई के 261389, कांग्रेस की आशनी विकास अवस्थी के 8946, बसपा की अर्चना निषाद को 51771 वोट मिले।

चक्र 24
शाम छह बजे अंतिम चरण की घोषणा हुई, अंतिम चरण तक कांग्रेस प्रत्याशी ने 90,480, बसपा प्रत्याशी ने 52,143, सपा प्रत्याशी ने 2,62,507 व भाजपा प्रत्याशी ने 4,40,353 वोट हासिल करते हुए 1,77,846 मतों से जीत हासिल की।

पार्षद पद का रिजल्ट

वार्ड 21 खाड़ेपुर
धीरेंद्र कुमार भजपा-3149
रामचन्द्र वर्मा- निर्दलीय983
हरी शंकर सोनकर सपा- 970
10734 टोटल वोट
बीजेपी जीती

वार्ड 11-सफीपुर
विजेता- विजय लक्ष्मी यादव (निर्दलीय) मिले वोट-3942
उपविजेता रीना भाजपा
मिले वोट-3407
पड़े वोट 8538
जीत का अंतर-
सपा तीसरे स्थान पर रही।

वार्ड 26 गांधीग्राम
विजेता- नरोत्तम कुमार भाजपा- 4055
उपविजेता- लवकुश- निर्दलीय- 2957
कुल वोट- 9297

वार्ड 6- भन्नाना पुरवा

विजेता-भजपा गुड़िया-3288
उपविजेता- सपा- पूनम निगम-
1306
कुल वोट- 6798

वार्ड 76 हरवंश मोहाल
विजेता-कौशिक बाजपेई सपा- 2413
उपविजेता- अमित मल्होत्रा- निर्दलीय- 2366
कुल वोट- 6497

वार्ड 16- जूही-
विजेता- भाजपा- विद्या देवी-2361
उपविजेता-कांग्रेस- रश्मि शाह-1738
कुल वोट- 6737

वार्ड 86- काकादेव
विजेता- भाजपा- कमलेश त्रिवेदी-3044
उपविजेता-सपा-चंद्रांश सिंह- 2085
कुल वोट- 6267

वार्ड 81- कौशलपुरी
विजेता- भाजपा-आशुमेन्द्र प्रताप सिंह-4107
उपविजेता-कांग्रेस-राकेश साहू- 2931
कुल वोट- 9457

वार्ड 68- राजीव नगर नौबस्ता-
विजेता- कांग्रेस-अजरा बेगम-1853
उपविजेता-भाजपा-निशा शर्मा- 1804
कुल वोट- 5698

वार्ड 12- चकेरी
विजेता- निर्दलीय-पुष्पा देवी-2920
उपविजेता-भाजपा-विमला देवी- 1734
कुल वोट- 11499

वार्ड 27- नानकारी-
विजेता- निर्दलीय-सुनील कुमार-2256
उपविजेता-भाजपा-अजीत कुमार- 2214
कुल वोट- 6892

वार्ड 72- दबौली-
विजेता- निर्दलीय-वंदना शर्मा-3753
उपविजेता-कांग्रेस-सोनी पाल- 3095
कुल वोट- 10190

वार्ड 93- गोविंद नगर-
विजेता- भाजपा-नवीन पंडित-4285
उपविजेता-सपा-जगन्दीप सिंह- 1097
कुल वोट- 6800

वार्ड 101- चौक सराफा-
विजेता- सपा-अभिषेक गुप्ता-2411
उपविजेता-कांग्रेस-मोहम्मद इमरान- 2155
कुल वोट- 6345

वार्ड 78- सिविल लाइन-
विजेता- भाजपा-यशपाल सिंह-2045
उपविजेता-सपा-हरी ओम पांडेय-1757
कुल वोट- 5771

वार्ड 54- विनायकपुर-
विजेता- भाजपा-कौशल कुमार मिश्रा-3697
उपविजेता-बसपा-चंद्रकांत यादव- 2231
कुल वोट- 9614

वार्ड 43- नवाबगंज-
विजेता- भाजपा-राजकिशोर यादव-4128
उपविजेता-सपा-कमल गुप्ता- 3084
कुल वोट- 8114

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here