न्यूज़लिंक हिंदी, उत्तर प्रदेश। 60 हजार से अधिक यूपी में पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को एज लिमिट में कोई छूट नहीं दी गई है, जिसकी कैंडिडेट्स लंबे समय से मांग कर रहे थे।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले ऐसे पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य नहीं होंगे, जिनकी एक से अधिक पत्नियां हों या फिर ऐसी महिला जिसने ऐसे पुरुष से विवाह किया हो, जिसकी एक पत्नी पहले ही जीवित हो।
इस आधार पर मांगी छूट
उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की अधिकतम आयु सीमा में छूट की मांग को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। उम्मीदवारों का मांग है कि पिछले 5 वर्षों से कोई भर्ती न निकाले जाने से कई उम्मीदवार आयु सीमा से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उन्हें आयु सीमा में छूट मिलने से वे भी इस भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकेंगे।
महिला उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा तय
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में 12 हजार पदों को महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखा गया है। आवेदन के लिए महिला उम्मीदवारों की आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
ये भी पढ़ें: Varanasi: 48 घंटे में 7.35 लाख शिव भक्तों ने काशी विश्वनाथ धाम के किए दर्शन,घाटों में भी लगा नावों का जाम
आवेदन ऐसे करें अप्लाई
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के लिए आवेदन बुधवार, 27 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। उम्मीदवार इस भर्ती का आयोजन कर रहे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से अप्लाई कर सकेंगे।

