UP: पेपर लीक मामले में यूपी बोर्ड हुआ सख्त, निरीक्षकों को दिए गए निर्देश, प्रश्नपत्र आउट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

मान्यता समिति बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक में माना गया कि परीक्षा शुरू होने के एक घंटा 11 मिनट बाद वाट्सएप ग्रुप पर प्रश्नपत्र भेजने से किसी परीक्षार्थी को इसका लाभ तो नहीं मिला, लेकिन प्रश्नपत्रों की गोपनीयता भंग की गई।

0
245

न्यूज़लिंक हिंदी, उत्तर प्रदेश। इंटरमीडिएट गणित और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान छात्रों को नकल कराने के लिए वाट्सएप ग्रुप पर दोनों प्रश्न पत्रों की फोटो को शेयर करना। आगरा के अतर सिंह इंटर कॉलेज रोझौली के लिए काफी भारी पड़ गया। बता दे कि मान्यता समिति बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक में माना गया कि परीक्षा शुरू होने के एक घंटा 11 मिनट बाद वाट्सएप ग्रुप पर प्रश्नपत्र भेजने से किसी परीक्षार्थी को इसका लाभ तो नहीं मिला, लेकिन प्रश्नपत्रों की गोपनीयता भंग की गई। ऐसे में संबंधित केंद्र अतर सिंह इंटर कॉलेज रोझौली, आगरा की मान्यता समाप्त करने का बड़ा निर्णय लिया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिए निर्देश
यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल के बताया कि वाट्सएप ग्रुप पर वायरल पेपर्स भेजने के मामले में दर्ज किए गए मुकदमे के आधार पर पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा यूपी बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्ति मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकेगा। यदि परीक्षा केंद्र पर किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन या अन्य संचार उपकरण का प्रयोग किया जाता है तो स्टैटिक मजिस्ट्रेट का दायित्व होगा कि वह संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।

मान्यता समाप्त करने की होगी कार्यवाही
बोर्ड सचिव ने शुक्रवार को वर्चुअल मीटिंग में निर्देश दिए कि परीक्षा प्रभावित करने वालों के साथ मुकदमा दर्ज कराकर सख्ती से निपटा जाए। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता भंग करने की कोशिश में केंद्रों को डिबार नहीं, बल्कि उनकी मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही पूर्ण कराकर विद्यालय का अस्तित्व ही समाप्त किया जाएगा।

बता दे कि यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रश्नपत्र आउट करने का मुख्य आरोपित विनय चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह राजस्थान भागने की फिराक में था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। विनय चौधरी को लेकर पुलिस अतर सिंह इंटर कॉलेज गई। कंप्यूटर और अन्य साक्ष्यों का संकलन कर रही है।

ये भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: खाई में गिरा तेल से भरा टैंकर, भीषण लगी आग, जिंदा जला चालक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here