US: आसमान में लहराया जय श्रीराम का बैनर, भारतवंशियों ने लगाए जय श्रीराम’ के नारे

अमेरिका में पिछले दिनों कंपकंपाती सर्दी के बाद भी परंपरागत भारतीय परिधान पहने भारतवंशी लोग और गुजरात समाज कई जगहों पर जमा हुए। वे भगवा झंडे हाथ में लिए हुए ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे। जिस विमान पर यह बैनर लहराया गया, उसके पायलट का भी ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाकर अभिनंदन किया गया।

0
241

न्यूज़लिंक हिंदी, डेस्क। भव्य राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के एक हफ्ते बाद भारतीय अमेरिकियों में उत्साह का माहौल है। बता दे कि अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में हवाई जहाज से एक बैनर लहराया गया जिस पर लिखा था, ‘यूनिवर्स चैंट्स जय श्री राम’ यानी ब्रह्मांड में गूंज रहा जय श्रीराम का मंत्र।

अमेरिका में पिछले दिनों कंपकंपाती सर्दी के बाद भी परंपरागत भारतीय परिधान पहने भारतवंशी लोग और गुजरात समाज कई जगहों पर जमा हुए। वे भगवा झंडे हाथ में लिए हुए ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे। जिस विमान पर यह बैनर लहराया गया, उसके पायलट का भी ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाकर अभिनंदन किया गया। आयोजकों ने रविवार को दोपहर 1 से 3 बजे के बीच पूरे ह्यूस्टन में अपनी तरह के पहले हवाई बैनर के बारे में प्रचार किया।

आसमान पर नजर रखें
भारतीय लोग आसमान में निहारते रहे। इसके लिए प्रचार करने वाले फ्लायर पर लिखा था, ‘आसमान पर नजर रखें और जब आप अपने इलाके में विमान को देखें तो जय श्रीराम के नारे लगाएं।’ वहीं 500 साल के संघर्ष के बाद श्री राममंदिर बनने का उत्सव मनाने के लिए इस कार्यक्रम की कल्पना की गई।

यह गर्व का विषय
अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मनाए गए इस कार्यक्रम के आयोजक उमंग मेहता ने कहा कि इससे यह संदेश दिया गया कि हिंदू एकजुट हैं और दुनिया में हिंदुओं के बीच यह गूंजता रहे। उन्होंने कहा, यह गर्व का विषय है।

ये भी पढ़ें : Kanpur: घर पहुंची बारात, दुल्हन पार्लर से प्रेमी संग हुई फरार, पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here