Uttar Pradesh: सीएम योगी आज होंगे अयोध्या दौरे पर, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे निरीक्षण

रामलला का दर्शन करने के बाद 12.10 से 12.45 तक अयोध्या एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उनके साथ नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह मौजूद रहेंगे। कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी पहुंचने की उम्मीद है।

0
349

न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी आज निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण करेंगे। इसी दौरान केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहेंगे।

सीएम योगी का कार्यक्रम
सीएम योगी का हेलीकॉप्टर शनिवार को सुबह 11.10 बजे राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद सुबह 11.20 बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन भी करेंगे। 11.35 बजे राम जन्मभूमि पहुंचेंगे। रामलला का दर्शन करने के बाद 12.10 से 12.45 तक अयोध्या एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उनके साथ नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह मौजूद रहेंगे। कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी मौजूद रहेंगे।

अयोध्या पहुंचेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर से सुबह 9:15 बजे हवाई मार्ग से लखनऊ के लिए होंगे रवाना। वह सुबह 9:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद 10:40 बजे वह लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:10 बजे वह अयोध्या पहुंचेंगे। यहां वह श्री राम एयरपोर्ट के निरीक्षण के बाद 12:50 बजे अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। लखनऊ पहुंचने के बाद दोपहर 2:40 बजे नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हवाई मार्ग से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।

सीएम योगी ने बताया
ग्रेटर नोएडा में बनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक रनवे को अगले वर्ष फरवरी तक उड़ान के लिए चालू कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में आगरा में मेट्रो रेल दौड़ने लगेगी। कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण पर काम किया जाएगा। जल्द ही दिल्ली-मेरठ के बीच देश की पहली रैपिड रेल का संचालन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :Ayodhya News : श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनकर तैयार,CM योगी कल करेंगे निरीक्षण

जानकारी के लिए बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राणप्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत वहां बनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को जल्द संचालित किए जाने की योजना है। इसका जिक्र खुद सीएम योगी ने शीतकालीन सत्र में भी किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here